Bollywood Celebrities

बाबा जाणे मन की बात : आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे बॉबी देओल

Happy B'day Bobby Deol-Filmynism

बाॅलीवुड अभिनेता बॉबी देओल (Bobby Deol) आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। बरसात (Barsaat) व गुप्त (Gupt) की शानदार की सफलता के बाद कुछ दिनों में गुमनामी में रहे बॉबी रेस 3 (Race 3) से कमबैक कर एक बार फिर अपना दमखम दिखा रहे हैं। क्लास ऑफ 83 (Class of 83) में बाॅबी देओल ने फिर से फैंस के दिल में जगह बनाई है। पिछले दिनों रिलीज हुई उनकी सीरिज आश्रम (Aashram) भी काफी पसंद की गई है। आइए जानते हैं बाॅबी के कॅरियर में इन सालों में क्या-क्या बदला…

27 जनवरी 1969 को जन्मे बॉबी देओल (Bobby Deol) कभी बॉलीवुड के बड़े स्टार हुआ करते थे। एक दौर ऐसा भी था जब लगातार उनकी फिल्में सुपरहिट हो रही थीं, पर उनकी लापरवाही भरे रवैया ने उन्हें कहीं का नहीं छोड़ा था। बता दें कि बॉबी ने 1977 में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फिल्म धरमवीर से बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया था। बतौर हीरो उनकी पहली फिल्म बरसात थी, जो 1955 में रिलीज हुई, जिसमें बॉबी के अपोजिट ट्विंकल खन्ना थीं। 8 करोड़ में बनी इस फिल्म ने करीब 20 करोड़ की कमाई की थी।

एक इंटरव्यू में बॉबी देओल ने कहा था कि जब मैं बच्चा था तो मेरी आवाज बहुत पतली थी। जाहिर है कि जैसे-जैसे आप बड़े होते हैं और समझदार होते हैं, आपकी आवाज बदल जाती है। उस समय जब भी कोई फोन आता था और मैं उसे उठाता था तो लोगों को यही लगता कि मैं एक लड़की हूं। ऐसे में वो लोग कहते थे, बहन जी धरम जी घर पर हैं।

1997 में रिलीज हुई सस्पेंस थ्रिलर फिल्म गुप्त (Gupt) को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में बॉबी के साथ काजोल और मनीषा कोईराला मुख्य भूमिका में थीं। 10 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 25 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म को फिल्मफेयर अवॉर्ड में पांच कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था।

बॉबी देओल (Bobbye Deol) के डूबते करियर को सलमान खान (Salman Khan) ने बचाया है। उन्होंने रेस 3 से बॉबी का कमबैक कराया। ऐसा कहा गया कि धर्मेंद्र के कहने पर सलमान ने बॉबी देओल को ब्रेक देने का फैसला किया। बॉबी की सलमान खान से भी अच्छी दोस्ती है। बॉबी ने बताया था कि सलमान ये सब सिर्फ दोस्ती के लिए नहीं कर रहे हैं बल्कि उन्हें ये महसूस हुआ होगा कि मैं कमबैक के लिए तैयार हूं। रेस 3 के बाद बॉबी हाउसफुल 4 में नजर आए। उसके बाद क्लास ऑफ 83 फिल्म भी उनकी आई। आश्रम सीरिज में उन्होंने बाबा निराला का किरदार निभाया था, जिसे खूब पसंद किया गया।

Exit mobile version