Bollywood Feature & Reviews

Kargil Vijay Diwas : परदे पर जल्द दिखेगी देश के Real Heroes की कहानी

Bollywood Actress Janhvi Kapoor as Gunjan Saxena (FILMYNISM)

भारतीय सेना में कई ऐसे सैनिक रहे हैं, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना ही देश की शान के लिए खुद को खो दिया।ऐसे योद्धा के सराहनीय कार्य और उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। ये सैनिक हैं, इसलिए हम हैं सच यह है कि सैनिकों की ऊँगली ट्रिगर पर होती है, तभी हम खुली हवा में साँस ले रहे हैं।

नाजिया अहमद।
अब एक बार फिर उन्हीं वीरों में कुछ रियल हीरो पर फिल्म भी बन रही है,जो उनके जीवन की एक प्रेरणादायक कहानी बताती है। आज कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन वीर सैनिकों की बायोपिक फिल्मे रिलीज होने वाली है।

शेरशाह
कारगिल वॉर के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा पर ये फिल्म बन रही है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा विक्रम बत्रा का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म का नाम ‘शेरशाह’ रखा गया हैं। इस फिल्म का निर्देशन विष्णु वर्धन कर रहे है। फिल्म इसी साल रिलीज होनी है, लेकिन लॉकडाउन से प्रभावित हुईं रिलीज डेट्स के बाद फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया जा सकता है।

https://youtu.be/zld6kh0laBQ
Shershah

भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया
1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में एयरफोर्स के ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाने वाले विजय कार्णिक पर फिल्म बन रही है। फिल्म का नाम है भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया रखा गया है। इस फिल्म में विजय कार्णिक का किरदार अजय देवगन निभा रहे हैं। कार्णिक 1971 के युद्ध में भुज के एयरबेस के इंचार्ज थे और पाकिस्तान की बमबारी के बावजूद उन्होंने एयरबेस को ऑपरेशनल रखा था।

https://youtu.be/1Y2MtqvY4co
BHUJ : Pride Of India

गुंजन सक्सेना ‘द कारगिल गर्ल’
कारगिल गर्ल के नाम से मशहूर फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित फिल्म ‘गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल’ 12 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना का किरदार निभा रही हैं। भारतीय वायु सेना के युद्ध में बेखौफ होकर लड़ने वाली गुंजन देश की पहली महिला थी,जो वॉर के समय में रणक्षेत्र में गई थीं। इस सराहनीय कार्यों की वजह से गुंजन का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

Introducing Gunjan Saxena: The Kargil Girl | Janhvi Kapoor | A Netflix Original Film | Netflix India
Gunjan Saxena

सैम मानेकशॉ
बहादुरी, बेबाक बोलने के किस्से से काफी मशहूर और जिंदादिली के लिए लोकप्रिय फील्‍ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर बन रही फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल सैम का किरदार निभा रहे हैं। सैम ही वो आर्मी अफ्सर थे जिनके नेतृत्व में 1971 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध जीता था। फिल्म की दो पोस्टर जारी हो चुके हैं और जल्द ही फिल्म की फ़ाइनल रिलीज डेट भी सामने आने वाली हैं।

Sam Manekshaw

अरुण खेत्रपाल
परमवीर चक्र विजेता और 1971 के युद्ध में शहीद हुए सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल पर भी बायोपिक बनने जा रही हैं फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन और दिनेश विजन फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। अभिनेता वरुण धवन इस फिल्म में अरुण खेत्रपाल का किरदार में नजर आयेंगे। अभी तक फिल्म को अरुण खेत्रपाल की बायोपिक का नाम नहीं दिया गया है, लेकिन फिल्म अरुण के सराहनीय कार्यों को दिखाया जाएगा।

Arun Khetarpal
Exit mobile version