Khesari Lal Yadav की फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना 3’ का पोस्टर रिलीज
Bhojpuri First Look & Poster

Khesari Lal Yadav की फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना 3’ का पोस्टर रिलीज

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना 3’ का पोस्टर रिलीज हो चुका है। ये भोजपुरी फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना’ की फ्रेंचाइजी फिल्म है। इस बार खेसारी लाल यादव एक नई भोजपुरी एक्ट्रेस सहर अफ्शा संग इस फिल्म में नज़र आयगें। फिल्म के पोस्टर में दोनों शादी के मंडप में बैठे नजर आ रहे हैं।

‘मेहंदी लगा के रखना 3’ के लेखक, संगीतकार और निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं, जिन्हों ने इस फिल्म के पहले पार्ट को भी निर्देशित किया था। इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2017 में बना था जिसमें खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी और ऋतु सिंह जैसे मुख्य किरदार थे।

इसके बाद साल 2018 में आया इसी फिल्म का दूसरा पार्ट। इसमें खेसारी लाल यादव और रजनीश‍ मिश्रा दोनों ही बाहर हो गए थे। मगर फिल्म के तीसरे पार्ट में अब इनकी जोड़ी एक बार फिर से देखने को मिलने वाली है। वही इस फिल्म को लेकर खेसारी के फैंस में अभी से फिल्म का इंतज़ार होने लगा है।

फिल्म् का निर्माण निशांत उज्जकवल कर रहे हैं, जिनका मानना है कि यह फिल्म अब तक बनी दोनों फिल्मों से अलग होगी। उन्हें उम्मीद है कि यह फिल्मन दर्शकों के दिलों पर राज करेगी। ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ में खेसारी लाल यादव और सहर अफ्शा के अलावा एक बार फिर ऋतु सिंह नजर आएंगी।

आपको बता दें कि इस फिल्म के एक गाने में यूट्यूब क्वीलन आम्रपाली दुबे का भी दमदार अपीयरेंस होगा।

https://www.instagram.com/p/B7f27I9Ft9q/?utm_source=ig_web_copy_link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X