Gossip Masala Interviews

पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल संग काम करना चाहती हैं शहनाज गिल

बिग बाॅस 13′ अब तह का सबसे हिट और बेस्ट सीनज रहा। चाहे शो खत्म हुए को कई महीने हो गए हैं लेकिन इसके कंटेस्टेंट आज भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं। सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज, शहनाज गिल, पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा उन कंटेस्टेंट में शुमार हुए है जिन्हें रातोंरात बिग बॉस ने खूब शौहरत दिलाई। इस साल के सीजन में पंजाबी स्टार्स ने खूब बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस शो से निकलने के बाद शहनाज कई नए प्रोजैक्ट्स पर काम कर रही हैं। इसी बीच अब शहनाज के एक और नए अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर जानकारी सामने आ रही है। पंजाबी इंडस्ट्री के जाने माने स्टार गिप्पी ग्रेवाल का कहना है कि वो शहनाज गिल के साथ एक गाना और फिल्म करना चाहते हैं।

इस बात की जानकारी खुद ट्विटर पर गिप्पी ने एक ट्वीट के जरिए दी हालांकि अब ये ट्वीट डिलीट कर दिया गया है। उनके ट्वीट करने के बाद से फैंस ट्व‍िटर पर शहनाज और गिप्पी ग्रेवाल को ट्रेंड करा रहे हैं।

फैंस दोनों को स्क्रीन पर एक साथ देखने के लिए बहुत उत्सुक हैं। जानकारी के लिए बता दें कि गिप्पी ग्रेवाल उन स्टार्स में से हैं जो बिग बॉस-13 के दौरान बाहर से शहनाज को सपोर्ट करते दिखे थे। गिप्पी ने शहनाज को शो का स्ट्रांग कंटेस्टेंट बताया था।

इसी के साथ शहनाज गिल जल्द ही डांस रियलिटी शो में भी पार्टिसिपेट कर करती हैं। शहनाज नच बलिए के नए सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ नजर आ सकती हैं। इसके अलावा सिंगर टोनी कक्कड़ ने भी शहनाज को अपने नए म्यूजिक वीडियो के लिए अप्रोच किया है। खबर तो ये भी आ रही है कि शहनाज गिल यानी पंजाब की कटरीना कैफ जल्द छोटे परदे पर रियलिटी शो डांस दीवाने होस्ट करती नजर आएंगी।

काम की बात करें तो बिग बाॅस से निकलने के बाद शहनाज कलर्स पर ही मुझसे शादी करोगे नाम का रियलिटी और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ एक म्यूजिक वीडियो कर चुकी हैं। इस म्यूजिक वीडियो को लोगों से काफी प्यार मिला।

Exit mobile version