Bollywood Feature & Reviews

Salman Khan संग Antim में रोमांस करती दिखेंगी साउथ एक्ट्रेस Pragya Jaiswal

Pragya Jaiswal in Salman Khan's Film Antim-Filmynism

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म अंतिम (Antim) इस साल ईद (Eid) पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा आयुष शर्मा (Ayush Sharma) और प्रज्ञा जायसवाल (Pragya Jaiswal) भी प्रमुख भूमिका में दिखेंगी। अंतिम में सलमान खान की को-एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। प्रज्ञा जायसवाल (Pragya Jaiswal) साउथ इंडियन सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस हैं और ‘विराट्टू आई डेगा’ सहित कई अच्छी फिल्में कर चुकी हैं।

फिल्म अंतिम में प्रज्ञा जायसवाल (Pragya Jaiswal) बाॅलीवुड के भाई जान सलमान खान (Salman Khan) के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी। बता दें कि प्रज्ञा जायसवाल ने कई तेलुगू हिट फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है। प्रज्ञा ने 2014 में विराट्टू आई डेगा से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने मिर्ची बॉय, फेंस, गुट्रोडु, नक्षत्रंम, जय जानकी नायक जैसी फिल्में भी की हैं, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।

बता दें कि प्रज्ञा जायसवाल (Pragya Jaiswal) अपनी खूबसूरती को सोशल मीडिया पर दिखाती भी रहती हैं। उनकी फोटोज लोगों को बहुत पसंद आती हैं। जब भी वे कोई फोटो शेयर करती हैं, उनके चाहने वाले लगातार कमेंट करने लगते हैं। प्रज्ञा ने बॉलीवुड में निशांत दहिया (Nishant Dahiya) के साथ फिल्म टीटू एमबीए से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

Exit mobile version