Bollywood Feature & Reviews

फिर मां बनीं नेहा धूपिया, बेटे को दिया जन्म, अंगद बेदी ने फैंस से शेयर किया गुड न्यूज

Neha Dhupia Pregnancy Photo-Filmynism

बाॅलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया एक बार फिर से मां बनी हैं। रविवार को नेहा ने एक बेटे को जन्म दिया। नेहा धूपिया व अंगद बेदी दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं। घर में दूसरी खुशी आने के बाद अंगद ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर फैंस को गुड न्यूज दिया।

अंगद बेदी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, भगवान ने अपने आशीर्वाद के तौर पर हमें एक बेटे दिया है। नेहा और बच्चा दोनों ठीक है। मेहर अपने बेबी का टाइटल अपने छोटे भाई को देने के लिए तैयार है। बेदी बॉय आ गया है। वाहेगुरु मेहर करे। नेहा धूपिया इस सफर में एक योद्धा बनने के लिए शुक्रिया। इसे हम चारों के लिए बेहद यादगार लम्हा बनाएं। अंगद ने इस पोस्ट के साथ नेहा और अपनी फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों मैचिंग कपड़ों में नजर आ रहे हैं।

नेहा धूपिया प्रेग्नेंसी के दौरान काम कर रही थीं। जल्द ही फिल्म में एक प्रेग्नेंट महिला पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाने जा रही हैं। नेहा धूपिया व अंगद बेदी ने साल 2018 में शादी की थी। इसी साल नेहा धूपिया ने अपनी पहली बेटी मेहर को जन्म दिया था। नेहा ने प्रेग्नेंसी के आठ महीने में 21 किलो वजन घटाया था।


बता दें कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने इस साल अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। नेहा ने अपनी अंगद बेदी और बेटी महर के साथ फोटो शेयर की थी। फोटो में नेहा अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। नेहा ने फोटो के साथ लिखा, इस कैप्शन को तय करने में 2 दिन लगे और सबसे अच्छा जो सोच सकते थे वह था भगवान आपका धन्यवाद…। नेहा के बच्चे का इंतजार उनके फैंस बहुत दिनों से कर रहे थे। बता दें कि हाल ही में नेहा ने अपनी बेबी बंप की कई फोटो भी शेयर की थी।

Exit mobile version