फिल्मकार विपुल शाह फिल्म ‘नमस्ते कनाडा’ बनाने जा रहे हैं. विपुल जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘नमस्ते कनाडा’ लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म में दर्शकों को अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी नजर आएगी.कहा जा रहा है कि यह फिल्म विपुल शाह निर्देशित वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ की सीक्वल होगी.‘नमस्ते लंदन’ में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की मुख्य भूमिका थी. विपुल का कहना है कि नमस्ते कनाडा ‘नमस्ते लंदन’ का सीक्वल नहीं है.उनका कहना है कि फिल्म का प्लॉट बिल्कुल नया है. वह इस बात से बहुत खुश हैं कि अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी है.अर्जुन पहली बार विपुल के साथ काम कर रहे है. अर्जुन का कहना है कि वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बहुत खुश हैं. परिणीति का कहना है ये बिल्कुल वैसी ही फिल्म है जैसी फिल्म की उनको तलाश थी. ये एक देसी कहानी है जिसका दिल विदेशी है.
Bollywood
परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर कहेंगे ‘नमस्ते कनाडा’
- by
- July 25, 2017
- 0 Comments
- 1003 Views

