मुन्‍ना दुबे व अल्‍तमाश फरीदी के ‘इल्‍तजा’ को पसंद कर रहे लोग
More Trending Videos

मुन्‍ना दुबे व अल्‍तमाश फरीदी के ‘इल्‍तजा’ को पसंद कर रहे लोग

Iltija by Munna Dubey-Filmynism

म्‍यूजिक डायरेक्‍टर मुन्‍ना दुबे (Munna Dubey) और सिंगर अल्‍तमाश फरीदी (Altamash Faridi) का गाना ‘इल्‍तजा’ (Iltija) रिलीज के साथ अब वायरल होना शुरू हो गया है। ‘इल्‍तजा’ (Iltija) एक रोमांटिक गाना है, जिसके म्‍यूजिक वीडियो में अंकुर श्रीवास्‍तव (Ankur Srivastav) और अरिका (Arika) नजर आयीं हैं। इस गाने का लिरिक्‍स और म्‍यूजिक मुन्‍ना दुबे ने तैयार किया है। प्रोड्यूसर राजेश कुमार गुप्‍ता और संगीता गुप्‍ता हैं। इस गाने के म्‍यूजिक वीडियो को यश भारद्वाज ने डायरेक्‍ट किया है।

‘इल्‍तजा’ एक निहायत ही खूबसूरत और दिल को छू लेने वाला गाना है, यही वजह है लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। इसके खूबसूरत लिरिक्‍स को अपने आवाज में अल्‍तमाश फरीदी ने सजाया है, जो इससे पहले आयुष्‍मान खुराना की फिल्‍म ड्रीम गर्ल का सुपर हिट गाना ‘एक मुलाकात में’ भी गा चुके हैं। इसके अलावा उन्‍हें उनके गाने ओ मैडम काजल वाली के लिए भी खूब जाना जाता है।

इस गाने को लेकर मुन्‍ना दुबे ने बताया कि ‘इल्‍तजा’ एक खूबसूरत प्रोजेक्‍ट है। यूं कहें कि यह मेरे दिल के करीब है। आप भी अगर इस गाने को सुनेंगे तो आपको भी मजा आने वाला है। हमने इस गाने पर खूब मेहनत की है। यह गाना नये साल पर ऑडियंस के लिए तोह‍फा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *