पतली कमरिया मोरी हाय…हाय…हाय… पर लट्टू हुए लोग, वायरल हो रहे रील्स
Trending Videos

पतली कमरिया मोरी हाय…हाय…हाय… पर लट्टू हुए लोग, वायरल हो रहे रील्स

Patli Kamariya Mori Hai Hai Hai

इन दिनों जिसे देखो वही पतली कमरिया मोरी हाय…हाय…हाय… कर रहा रहा है। सोशल मीडिया पर इन रील्स की बल्ले बल्ले है। जो भी रील्स बनाता है, इस गाने को नहीं छोड़ रहा। देखने वालों को भी यह रील्स खूब भा रहा है। देश-विदेश हर जगह यह रील्स पाॅपुलर हो रहा है। स्कूल के लड़के-लड़कियां कुछ ज्यादा ही इस गाने पर फिदा हैं।

पाकिस्तानी लड़की आयशा का वायरल वीडियो आपने देखा ही होगा, जिसमें वह ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा३श् में थिरक रही थीं। भारत में भी इस गाने पर कई वीडियोज बने और शेयर हुए। आजकल एक और गाने ने सोशल मीडिया में धूम मचाई है। भोजपुरी गाने-पतली कमरिया मोरी हाय हाय हाय पर डांस के कई वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। इस गाने पर सबसे ज्यादा थिरक रहे हैं स्टूडेंट्स। ट्विटर से लेकर फेसबुक और बाकी प्लेटफॉर्म्स भी यह गाना अलग-अलग वीडियोज के जरिए पसंद किया जा रहा है। ऐसा ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पर देखा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक लड़की बाइक चलाते हुए पतली कमरिया मोरी पर डांस कर रही है। वीडियो में वह लड़की बाइक चलाते हुए हैंडल भी छोड़ देती है। इस तरह से डांस करती है, जिसे देखकर आप भी दांतों तले उंगली दबा लेंगे। वीडियो में स्कूटी पर सवार 4 और लड़के नजर आते हैं, जो लड़की का हौसला बढ़ाते हुए दिखते हैं।

हाल ही में एक ऐसा ही डांस वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक महिला टीचर को क्लास रूम के अंदर छोटे बच्चों के सामने डांस करते देखा जा रहा है। इसपर बच्चों का रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है।

https://twitter.com/Gulzar_sahab/status/1598559375530291200

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X