अक्षरा सिंह व निरहुआ लखनऊ में गुनगुना रहे ‘जान लेबू का’ के गाने
Bhojpuri What's Hot

अक्षरा सिंह व निरहुआ लखनऊ में गुनगुना रहे ‘जान लेबू का’ के गाने

Dineshlal Yadav Nirahua and Akshara Singh in Jaan Lebu Ka-Filmynism

भोजपुरी स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ (Dineshlal Yadav Nirahua) व सुपर हॉट अदाकारा अक्षरा सिंह (Akshra Singh) की आने वाली फिल्म ‘जान लेबू का’ (Jaan Lebu Ka) की शूटिंग लखनऊ में जारी है। अब दोनों गाने की शूटिंग में बिजी हैं, जहां उनकी केमेस्ट्री का जलवा भी खूब देखने को मिल रहा है। इस फिल्म को लेकर भोजपुरी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) को फिल्म के गानों से काफी उम्मीदें हैं। निरहुआ का कहना है कि फिल्म बेहद रोमांटिक है, तो गाने भी उस हिसाब से सुरीले और कर्णप्रिय हैं। फिल्म के सभी गाने इतने अच्छे हैं कि मेरे जुबान पर यूं ही आने लगते हैं। इसलिए हमें पूरा भरोसा है कि जब यह फिल्म रिलीज होगी और जब यह गाना पब्लिक डोमेन में आएगा, तब यह खूब वायरल होगा।

अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने कहा कि जान लेबू का (Jaan Lebu Ka) का गाना सच में हार्ट टीचिंग हैं। जब हमारी फिल्म का गाना आएगा, तब इसे जरूर सुनियेगा। बहुत मजा आएगा। इसके संगीत में आप खो जाएंगे। उन्होंने कहा कि लंबे अरसे बाद मैं दिनेशलाल यादव निरहुआ के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हूं। उनके साथ काम करने में बहुत मजा भी आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X