Taapsee व Bhumi के साथ बाॅलीवुड में डेब्यू कर रहीं HRD Minister की बेटी Arushi Nishank
Bollywood Feature & Reviews

Taapsee व Bhumi के साथ बाॅलीवुड में डेब्यू कर रहीं HRD Minister की बेटी Arushi Nishank

Taapsee Pannu and Bhumi Pednekar-Filmynism

पाॅलिटिकल फैमिली से एक और सितारा बाॅलीवुड (Bollywood) में चमकने वाला है। जी हां, वे है आरूषि निशंक (Arushi Nishank)। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (Ramesh Pokhriyal Nishank) की बेटी आरूषि निशंक जल्द ही बाॅलीवुड में दस्तक देने वाली हैं। खबर के अनुसार यह एक वॉर फिल्म होगी, जिसमें तापसी पन्नू (Taapsee Pannu), भूमि पेडणेकर (Bhumi Pednekar), कीर्ति कुल्हारी (Kirti Kulhari) के साथ साथ दो और अभिनेत्रियां होंगी। इसकी कहानी डिफेंस की छह जाबांज महिला अधिकारियों की दिलेरी पर बेस्ड है।

हालांकि इससे पहले आरूषि निशंक (Arushi Nishank) ने टी सीरिज के लिए रोहित सुचंती के साथ एक म्यूजिक एल्बम भी शूट किया है। वह बहुत जल्द टी सीरिज एनाउंस करने को है। फिल्म से प्रसून जोशी भी जुड़े हुए हैं। प्रसून खुद पहाड़ों से जुड़े हुए हैं और रमेश पोखरियाल के करीबी भी हैं। ऐसे में प्रसून इस प्रोजेक्ट को अपनी निगरानी में डेवलप करवा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार यह फीमेल सेंट्रिक फिल्म (Female Centric Fiilm) होगी। वॉर फिल्मों में अब तक मेल अफसरों की वीरता पर फिल्में बनती रही हैं। महिलाओं के लिहाज से बस एक ‘राजी’ गिनी चुनी फिल्म है। इस फिल्म के टायटिल और बाकी डिटेल्स धीरे धीरे रिवील किए जाएंगे। बता दें कि तापसी और भूमि के लिए ‘सांड की आंख’ के बाद यह दूसरा मौका होगा, जब वो साथ आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X