बॉलीवुड के वो फ्लॉप सितारे जो शाही अंदाज में गुजार रहें है लाइफ
Bollywood

बॉलीवुड के वो फ्लॉप सितारे जो शाही अंदाज में गुजार रहें है लाइफ

बॉलीवुड में हर साल कई नए सितारे डेब्यू करते हैं। कुछ जाना- पहचाना नाम बन जाते हैं तो कुछ एक या दो फिल्में करने के बाद नई फिल्मों के लिए तरस जाते हैं। बॉलीवुड में कुछ सेलेब्रिटीज ऐसे भी हैं जिनका करियर भले ही फ्लॉप हो गया हो। लेकिन फिर भी वो शाही अंदाज में अपना जीवन बसर कर रहे हैं….

सेलिना जेटली
अभिनेत्री सेलिना जेटली साल 2001 में फेमिना मिस इंडिया बनी थीं। जिसके बाद साल 2003 में उन्होंने फिरोज खान निर्देशित फिल्म जानशीन से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। हालांकि उनका करियर फ्लॉप ही रहा। सेलिना ने साल 2011 में ऑस्ट्रिया के रहने वाले पीटर हॉग के साथ शादी कर ली थी। सेलिना के दो जड़वां बच्चे विन्सटन और विराज हैं।

तुषार कपूर
अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता जितेन्द्र के बेटे तुषार कपूर का फिल्मी करियर पूरी तरह से फ्लॉप रहा। उन्होंने साल 2001 में फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। वहीं कुछ तुषार के कुछ किरदारों को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

आयशा टाकिया
अभिनेत्री आयशा टाकिया ने साल 2004 में आई फिल्म ‘टार्जन द वंडर कार’ से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद आयशा ने कई और भी फिल्मों में काम किया। लेकिन उनका करियर भी फ्लॉप ही रहा। आयशा ने सलमान खान के साथ फिल्म वॉन्टेड में भी मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म तो सफल हुई लेकिन आयशा वो सफलता नहीं पा सकीं। ऐसे में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहना ही ठीक समझा। आयशा ने साल 2009 में बिजनेममैन फरहान आजमी से शादी कर ली थी। जिसके बाद वो शाही जीवन बिता रही हैं। दोनों का एक बेटा मिखाइल भी है।

किम शर्मा
बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन और शाहरुख जैसे बड़े नामों के साथ डेब्यू करने वाली किम शर्मा ने भी फिल्मी दुनिया में कोई सफलता हासिल नहीं की। लेकिन फिर भी वो आज एक बेहतरीन जीवन व्यतीत कर रही हैं। किम ने मोहब्बतें के बाद कई फिल्मों में हाथ आजमाया फिर भी उनका सिक्का नहीं चला। किम ने दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी हाथ आजमाने की कोशिश की। लेकिन वहां से भी उन्हें असफलता ही मिली।

जुगल हंसराज
अभिनेता जुगल हंसराज का करियर यूं तो बचपन में ही शुरू हो गया था। लेकिन फिर भी बड़े होने के बाद उनके करियर पर ब्रेक लग गया था। लेकिन फिर भी जुगल की लाइफस्टाइल में इन दिनों कोई कमी नहीं है। जुगल ने साल 1995 में फिल्म ‘पापा कहते हैं’ की थी। इसके बाद मोहब्बतें और सलाम नमस्ते जैसी फिल्में भी की। इसके बाद उन्होंने निर्देशन में हाथ आजमाया और अब वो धर्मा प्रोडक्शन से जुड़ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X