बॉलीवुड की ‘दिलबर गर्ल’ नोरा फतेही मना रहीं अपना 29वां जन्मदिन
Bollywood Celebrities

बॉलीवुड की ‘दिलबर गर्ल’ नोरा फतेही मना रहीं अपना 29वां जन्मदिन

Actress Nora Fatehi-Filmynism

बॉलीवुड अभिनेत्री ‘दिलबर गर्ल’ नोरा फतेही (Nora Fatehi) के डांस का दीवाना हर कोई है। नोरा फतेही फिल्मों में आइटम सांग करने से लेकर डांस रियलिटी शो की जज भी बन चुकी हैं। दिलबर दिलबर (Dilbar Dilbar) सांग से पूरे देश में तहलका मचाने वाली अभिनेत्री नोरा फतेही आज अपना अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं।

नोरा फतेही (Nora Fatehi) का जन्म 6 फरवरी, 1992 को कनाडा में हुआ था। नोरा एक एक्ट्रेस, डांसर होने के साथ ही एक मॉडल भी हैं। वह खासतौर से अपने बेली डांस के लिए जानी जाती हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर उनके लाखों फैंस हैं।

‘कुड़ी मेनु केंदी’ गाने पर नोरा का डांस वायरल

उन्होंने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री (Bollywood Film Industry) में अपनी शुरुआत फिल्म ‘रोरः टाइगर ऑफ द सुंदरबन से की थी। इसके बाद उन्हें टॉलीवुड में भी कई मौके मिले। सबसे ज्यादा पहचान उन्हें दिलबर सांग से ही मिली है। हालांकि नोरा के पास अभी कई प्रोजेक्ट हैं, जो जल्द ही रिवील करने वाली हैं।

https://www.instagram.com/p/CK1B9byJIU9/?utm_source=ig_web_copy_link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X