बाॅलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। इंडियन फैंस तो उनके दीवाने हैं ही, विदेशों में भी अपनी इस देसी गर्ल की पाॅपुलैरिटी का जवाब नहीं है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को गुड न्यूज दी है। दरअसल, वे निक जोनास (Nick Jonas) के साथ मिलकर ऑस्कर नॉमिनेशन्स (Oscar Nominations) का ऐलान करने वाली हैं।
सोशल मीडिया पर जारी वीडियो मैसेज में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने पति निक जोनास (Nick Jonas) के साथ नजर आ रही हैं। इसमें उन्होंने बताया कि वो जल्द होने वाले 93 ऑस्कर अवार्ड में नॉमिनेशन्स की घोषणा करने वाले हैं। प्रियंका और निक 15 मार्च को 93वें अकादमी पुरस्कारों के नामांकनों का ऐलान करेंगे। वीडियो में प्रियंका कह रही हैं कि बताओ कि हम ऑस्कर के नॉमिनेशन्स का ऐलान कर रहे हैं, बिना मुझे बताए कि हम ऑस्कर के नॉमिनेशन्स का ऐलान कर रहे हैं।
वीडियो में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Desi Girl Priyanka Chopra) के इतना कहने के बाद वीडियो में निक जोनस (Nick Jonas) भी नजर आते हैं, जो कहते हैं कि तुमने सभी को बता ही दिया है। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, हैलो एकेडमी, क्या कोई चांस है कि मैं अकेले ही ऑस्कर नॉमिनेशन्स का ऐलान कर सकूं? मैं मजाक कर रही हूं और निक जोनास को बहुत प्यार करती हूं। हम दोनों बहुत एक्साइटेड हैं 15 मार्च को ऑस्कर नॉमिनेशन्स का ऐलान करते हुए। अब देखना 15 मार्च को देसी गर्ल अपने देशवासियों को कौन का तोहफा देती हैं। फिलहाल तो हर कोई उनके खूबसूरत ऐलान का इंतजार कर रहा है।