पद्मा प्रोडक्शन की फिल्म ‘सपनों के सफर’ की शूटिंग अगले महीने से चित्रकूट में
Bhojpuri First Look & Poster

पद्मा प्रोडक्शन की फिल्म ‘सपनों के सफर’ की शूटिंग अगले महीने से चित्रकूट में

Sapno Ka Safar-Filmynism

पद्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही भोजपुरी फ़िल्म ‘सपनों का सफर’ की शूटिंग की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार चित्रकूट में अगले महीने से इसकी शूटिंग हो सकती है। फ़िल्म के निर्देशक आर के शुक्ला ने एक बातचीत में कहा कि यह फ़िल्म बेहद खास है। फ़िल्म की कहानी और गाने लोगों को बहुत पदंड आएंगे।

फ़िल्म के बारे में प्रिंस सिंह राजपूत ने कहा कि सपनों का सफर बेहद एंटरटेनिंग फ़िल्म है। इसकी जर्नी खास होने वाली है। हम सभी इसको लेकर एक्साइटेड हैं। संग्राम सिंह पटेल ने कहा कि सपनों का सफर नाम से ही प्रतीत होता है कि एक अनोखी कहानी होने वाली है। उम्मीद है यह दर्शकों को पसंद भी आएगी। तो रवि यादव ने कहा कि फ़िल्म में मजा आने वाला है। फ़िल्म के हर कलाकार की महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है। बता दें कि प्रिंस सिंह राजपूत, संग्राम सिंह पटेल और चंबल बॉय रवि यादव जैसे दिग्गज अभिनेता नज़र आएंगे। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमारी फ़िल्म किस स्तर की होगी।

कार्यकारी निर्माता सूर्या शुक्ला ने बताया कि फ़िल्म के भव्य निर्माण को लेकर वे तत्पर हैं। फ़िल्म में प्रिंस सिंह राजपूत, संग्राम सिंह पटेल, चंबल बॉय रवि यादव के साथ मणि भट्टाचार्य,सृष्टि उत्तराखंडी ,संजय पांडेय, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, विजय वर्मा, इरफान भंडारी, बबलू यादव, प्रिया वर्मा व अन्य कलाकार होंगे। फ़िल्म के कार्यकारी निर्देशक सुधांशु पांडेय हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। लेखक मनोज पांडेय हैं। संगीत सावन कुमार का है। नृत्य संतोष सर्वदर्शी का है। एक्शन चेतन और अरुण सिंह व डीओपी विजय आर पांडेय हैं।

X