सलीम सुलेमान की धुन पर पवन सिंह करेंगे धमाल, त्रिधा चौधरी संग ‘बबुनी तेरे रंग में’
Bhojpuri What's Hot

सलीम सुलेमान की धुन पर पवन सिंह करेंगे धमाल, त्रिधा चौधरी संग ‘बबुनी तेरे रंग में’

Pawan Singh with Salim Suleman-Filmynsim

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और बाॅलीवुड के फेमस म्यूजिक डायरेक्टर सलीम सुलेमान (Salim Suleman) इस होली कुछ धमाका करने वाले हैं। पवन सिंह के अनुसार वे जल्द ही सलीम सुलेमान सिंह के साथ एक धमाकेदार होली सांग कर रहे हैं, जिसका टायटल है ‘बबुनी तेरे रंग में’ (Babuni Tere Rang Me)। इसमें पवन सिंह के साथ त्रिधा चौधरी (Tridha Chaudhary) भी खूब रंग जमाएंगी।

बता दें कि होली स्पेशल सांग (Holi Special Song) ‘बबुनी तेरे रंग में’ (Babuni Tere Rang Me) की इन दिनों शूटिंग चल रही है, जिसमें उनके साथ इस बार त्रिधा चौधरी नजर आने वाली हैं। यह पवन सिंह (Pawan Singh) का सह दूसरा होली गीत है, जिसे वे बॉलीवुड के लोगों को साथ लेकर बना रहे हैं। पिछले साल उन्होंने ‘कमरिया हिला रही है’ (Kamariya Hila Rahi Hai) में पायल देव (Payal Dev) के साथ मिलकर धमाल मचा दिया था। उस समय उनके साथ सुपर डांसर लॉरेन गुटबिल नजर आयीं थीं, पर इस बार पवन के साथ त्रिधा चौधरी नजर आयेंगी। इस गाने को लेकर पवन सिंह के फैंस भी बहुत एक्साइटेड हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *