कोरोना से जूझ रहे लोगों की मदद को आगे आईं प्रियंका चोपड़ा, फंडरेजिंग से जुटाए 22 करोड़
Bollywood NewsAbtak

कोरोना से जूझ रहे लोगों की मदद को आगे आईं प्रियंका चोपड़ा, फंडरेजिंग से जुटाए 22 करोड़

Priyanka Chopra Helps in Corona Pandemic-Filmynism

बाॅलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) ने गरीबों और असहाय लोगों की सहायता का जो मिशन शुरू किया है, उसे देखकर अब कई स्टार्स इसमें आगे आए हैं। अब बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों कोरोना वायरस से जूझ रहे भारत के लिए हर तरह की मदद करने में जुटी हुई हैं। कोरोना से लड़ने के लिए प्रियंका चोपड़ा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर व ऑक्सीजन सिलेंडर तक खरीद कर जरूरतमंदों के बीच पहुंचा रही हैं।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) गिव इंडिया (Give India) के जरिए भारत की मदद करने में लगी हुई हैं। देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियां और लोग अभिनेत्री की धन जुटाने में मदद कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 422 ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदे हैं और 10 टीकाकरण केंद्रों पर लोगों को नियुक्ती भी की है, जो आने वाले दो महीने में 6000 से ज्यादा भारत के लोगों का टीकाकरण करेंगे। प्रियंका चोपड़ा की इस पहल के बाद से लोग उनकी खूब तारीफ करने लगे हैं। बता दें कि सोनू सूद लगातार पिछले साल से इस मिशल में लगे हैं।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने फंडराइजिंग से 3 मिलियन डॉलर यानी करीब 22 करोड़ रुपये जुटाए हैं। प्रियंका ने अपने पोस्ट में लिखा, आप में से हर एक को धन्यवाद जिन्होंने डोनेट किया है और इन कार्यों को संभव बनाया है… कृपया जान लें कि आपने जीवन बचाने में मदद की है। आपके समर्थन से अब हमने अपने फंडरेजर को बढ़ाकर 3 मिलियन डॉलर (22 करोड़ रुपये) कर दिया है। अब इस रूपये से वे जरूरतमंदों की सेवा में लगी हैं। उनकी यह सेवाभावना देखकर हर कोई प्रियंका की तारीफ कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X