पति से तलाक की खबरों के बीच निक जोनस के वीडियो पर उमड़ा प्रियंका चोपड़ा का प्यार!
Bollywood Feature & Reviews

पति से तलाक की खबरों के बीच निक जोनस के वीडियो पर उमड़ा प्रियंका चोपड़ा का प्यार!

Priyanka Chopra and Nick Jonas-Filmynism

बाॅलीवुड में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। राजकुमार राव व चित्रलेखा की शादी के बाद अब कैटरीना कैफ व विकी कौशल की शादी का इंतजार हो रहा है। इस बीच खबर आई कि आमिर खान की तीसरी बार शादी करने वाले हैं। पर, एक खबर सबके होश उड़ा गए। दरअसल, देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर अपने नाम के आगे से जोनस हटा दिया तो खबर फैल गई कि प्रियंका अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) से तलाक ले रही हैं। हालांकि निक के एक वीडियो पर देसी गर्ल का कमेंट भी खूब वायरल हो रहा है।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) के तलाक की अटकलों के बीच उनके फैन्स के लिए राहतभरी खबर है। मिस्टर और मिसेज जोनस के बीच सबकुछ ठीक है और इस बात का सबूत प्रियंका ने खुद दे दिया है। प्रियंका ने रीसेंटली निक के वीडियो पर अपना प्यार जताया है जिसे देखकर उनके चाहनेवालों को तसल्ली हो गई है। हालांकि इंस्टा पर कई लोग उनसे नाम हटाने की वजह पर सवाल भी कर रहे हैं। इस बीच प्रियंका ने The Matrix Resurrections से पोस्ट किया है। प्रियंका ने अपने नाम के आगे से जोनस हटा दिया था, जिसके बाद हर कोई ही सोचने लगा था कि वे कहीं तलाक तो नहीं ले रही हैं।

तलाक की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने निक के वीडियो पर प्यारभरा कमेंट करके इन अफवाहों को शांत कर दिया है। निक ने अपना वर्कआउट वीडियो डाला है। इसमें वह डम्बल एक्सरसाइज करते दिख रहे हैं। निक ने लिखा है, मंडे मोटिवेशन और आर्म मसल्स का इमोजी बनाकर लिखा है, चलो इसे पाते हैं। प्रियंका ने निक के वीडियो पर कॉमेंट किया है, क्ंउद! मैं तुम्हारी बाहों में मर ही गई… साथ में कई इमोजी भी बनाए हैं। प्रियंका के कॉमेंट पर कई लोगों ने कॉमेंट्स किए हैं। इनमें कुछ ने पूछा है कि उन्होंने सरनेम क्यों हटाया। कुछ इस बात से खुश हैं कि दोनों के बीच सब ठीक है।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। ट्विटर पर भी उनका नाम अब तक ट्रेंड कर रहा है। वजह है इंस्टाग्राम से सरनेम हटाना। दरअसल प्रियंका ने शादी के बाद अपना नाम बदलकर प्रियंका चोपड़ा जोनस कर दिया था। अब उनके इंस्टा पर नाम सिर्फ प्रियंका है। उन्होंने चोपड़ा भी हटा दिया है। उनका सरनेम हटते ही उनके और निक के बीच अनबन के कयास लगाए जाने लगे इसके बाद तलाक की खबरें भी वायरल हो गईं। हालांकि प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने भी कहा था, ये बकवास है। अफवाहें मत फैलाइए। फिर भी लोग प्रियंका और निक की तरफ से कोई पोस्ट या स्टेटमेंट आने का इंतजार कर रहे थे।

https://www.instagram.com/reel/CWlrXBLlkDx/?utm_source=ig_web_copy_link
https://www.instagram.com/p/CWljcm1PTKH/?utm_source=ig_web_copy_link
https://www.instagram.com/p/CWBsaJ2LKZh/?utm_source=ig_web_copy_link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X