26वां जन्मदिन मना रहीं तारा सुतारिया ने क्यों ठुकराई थी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कबीर सिंह’
Bollywood Feature & Reviews

26वां जन्मदिन मना रहीं तारा सुतारिया ने क्यों ठुकराई थी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कबीर सिंह’

Tara Sutaria-Birthday-Filmynism

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने कम समय में ही अपनी एक अलग पहचान बना ली है। अपनी डेब्यू फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से ही तारा अपने फैंस के दिलों पर राज करने लगी हैं। हालांकि उन्होंने बहुत फिल्में नहीं की हैं, पर जितनी भी की अपनी एक्टिंग के जरिये लोगों का दिल जरूर जीता है। अपना 26वां जन्मदिन मना रहीं तारा सुतारिया के बारे में आपको एक बात पता है। दरअसल, तारा सुतारिया ने शाहिद कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म कबीर सिंह के ऑफर को ठुकरा दिया था।

डेब्यू फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से ही तारा सुतारिया ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बना ली थी और कम समय में ही लोगों की चहेती भी बन गईं। इस समय तारा पर्दे पर एक से बढ़कर एक बेहतरीन रोल प्ले करना चाहती हैं, कम लोगों को पता है कि उन्होंने शाहिद कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म कबीर सिंह के ऑफर को ठुकरा दिया था। एक इंटरव्यू में तारा सुतारिया ने खुलासा किया था कि उन्हें कबीर सिंह में कियारा आडवाणी वाला रोल ऑफर हुआ था, पर उस वक्त वो स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की शूटिंग कर रही थीं। उन्होंने कहा कि इसी दौरान उन्होंने मरजावां भी साइन कर ली थी और ना चाहते हुए भी उन्हें कबीर सिंह का रोल ठुकराना पड़ा था।

बता दें कि तारा सुतारिया इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के चलते सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबरें हैं कि जल्द ही तारा अपने बॉयफ्रेंड आदर जैन से शादी करने वाली हैं। आदर बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के कजिन हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो आदर और तारा की शादी रणबीर कपूर-आलिया भट्ट से पहले होगी। इस समय तारा और आदर का परिवार इनकी शादी की तैयारियों में जुटा हुआ है।

अभिनेत्री तारा सुतारिया के खाते में इस वक्त कई बिग बजट फिल्में हैं। तारा जल्द ही फिल्म तड़प में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनकी जोड़ी सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी के साथ नजर आएगी। इसके अलावा तारा हीरोपंती 2 और एक विलेन 2 में नजर आने वाली हैं। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तारा सुतारिया के पास इस वक्त ऐसी फिल्में हैं, जो आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती हैं।

https://www.instagram.com/p/CWc8tGGMWez/?utm_source=ig_web_copy_link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *