सुनील शेट्टी की बेटी एक्ट्रेस आथिया शेट्टी ने स्टार किड होने का सबसे बड़ा नुकसान बताया है. उनका कहना है कि सबसे बड़ी परेशानी वंशवाद का सामना करना है. ‘मुबारकां’ एक्ट्रेस ने कहा, स्टार किड होने के फायदे और नुकसान दोनों हैं। आप देखते हैं कि मुझे फिल्म इंडस्ट्री और मीडिया से बहुत प्यार और तारीफ मिलती है. इसकी वजह मेरे पापा हैं.साल 2015 की फिल्म ‘हीरो’ से करियर की शुरुआत करने वाली आथिया ने कहा, लोग मेरी शुरुआत का इंतजार कर रहे थे, लेकिन स्टार किड होने का सबसे बड़ा नुकसान रहा कि मुझे वंशवाद की आलोचना का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा, हां, हमें पहली फिल्म असानी से मिल जाती है, लेकिन हम ऐसे पेशे में हैं, जहां बिना प्रतिभा और बिना दर्शकों की सराहना के हम टिक नहीं सकते. अपनी फिल्म के बारे में ‘मुबारकां’ एक्ट्रेस ने कहा, यह इस मायने में मेरी पहली फिल्म है, जिसे मैंने अपने 21वें जन्मदिन पर साइन किया. मैंने 5 नवंबर को इसके लिए हामी भरी. मेरे लिए यह डबल ‘मुबारकां’ है.
Celeb Speaks
आज जो कुछ भी हूं, पापा की वजह से ही हूं : अाथिया
- by
- July 17, 2017
- 0 Comments
- 1031 Views

