संजय दत्त की आने वाली फिल्म भूमि का पहला टीजर पोस्टर फिल्म के निर्देशक उमंग कुमार ने सोशल मीडिया पर जारी किया. मैरीकॉम के निर्देशक ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के साथ फिल्म का पहला टीजर पोस्टर जारी करते हुए लिखा, यह यहां है ‘भूमिटीजरपोस्टर.’पोस्टर में संजय दत्त के मुंह से खून निकलता दिख रहा है और लाल रंग में अंग्रेजी में बड़े अक्षरों में भूमि लिखा है. साथ ही फिल्म की रिलीज तारीख 22 सितंबर भी लाल रंग में लिखी है. वर्ष 2014 में आयी फिल्म पीके में आखिरी बार नजर आये अभिनेता संजय दत्त करीब तीन साल बाद भूमि के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे. फिल्म 22 सितंबर को रिलीज होगी. भूमि के निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, संदीप सिंह और उमंग कुमार हैं. फिल्म में संजय दत्त के अलावा अदिति राव हैदरी और सिद्धांत गुप्ता भी हैं.
First Look & Poster
‘भूमि’ के पहले टीजर पोस्टर में दमदार दिख रहे संजय दत्त
- by
- July 25, 2017
- 0 Comments
- 673 Views

Related Post
Bhojpuri, First Look & Poster
आरके शुक्ला की फिल्म ‘धर्म-अधर्म’ में दिखेंगी आम्रपाली
December 13, 2022
