बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दिव्या भारती (Divya Bharti) की मौत आज भी एक रहस्य ही है। दिव्या की मौत के 28 साल बाद भी उनके फैंस यह मानने को कतई तैयार नहीं हैं कि उन्होंने सुसाइड किया था। हालांकि दिव्या का फिल्मी सफर बहुत लंबा नहीं रहा, लेकिन कम समय में ही उन्होंने फैन्स के दिलों में स्पेशल जगह बना ली थी। तीन साल के कॅरियर में वे डायरेक्टर्स की फेवरेट ऐक्ट्रेस बन चुकी थीं कि तभी 5 अप्रैल 1993 को अचानक उनकी मौत (Divya Bharti Death) की खबर आई, जो आज तक एक पहेली ही बनी हुई है।
दिव्या भारती (Divya Bharti) की असमय मौत को किसी ने हादसा बताया, किसी ने आत्महत्या तो किसी ने साजिश। उनके फैन्स यकीन नहीं कर पा रहे थे उनकी चहेती स्टार दिव्या अब इस दुनिया में नहीं हैं। इतने सालों बाद भी दिव्या से जुड़े लोग आज तक इस सदमे से नहीं उबर पाए हैं। खबर के अनुसार उनकी मौत अपार्टमेंट की बिल्डिंग से गिरने से हुई थी, तो कई लोगों ने उनके पति साजिद नाडियाडवाला पर भी शक जताया था।
दिव्या भारती (Divya Bharti) की मौत में अपने नाम को घसीटे जाने पर साजिद हमेशा कहते रहे हैं कि वे दिव्या से बहुत प्यार करते हैं। और शायद यही वजह है कि उनके घर पर दिव्या का आज भी वही सम्मान है। साजिद ने कईयों बार कहा है कि वह हमेशा पर्स में उनकी तस्वीर रखते हैं। उनके बच्चे दिव्या को बड़ी मां कहते हैं। दिव्या भारती की मां मीता भी उनकी मौत (Divya Bharti Death Mystery) के बाद इंटरव्यू दे चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि वह अब जानना ही नहीं चाहतीं कि बेटी की मौत की वजह क्या थी। पर, अफसोस उनके फैंस यह सब मानने को तैयार नहीं हैं।
पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत की मौत भी कुछ ऐसे ही सिचुएशन में हुई। प्राथमिक जांच में पुलिस ने बताया कि सुशांत ने सुसाइड किया है, पर सुशांत के फैंस यह मानने को तैयार ही नहीं हैं कि सुशांत जैसा जिंदादिल अभिनेता कभी सुसाइड भी कर सकता है। बहरहाल, इस मामले को सीबीआई को दे दिया गया, जो अब तक जांच कर ही रही है।
दिव्या भारती (Divya Bharti) की मौत को लेकर कई तरह के कयास और खबरें आती ही रहीं। कुछ लोगों ने यह भी कहा था कि वह ड्रग्स के नशे में थीं। फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में दिव्या की मां ने बताया था कि घटना वाले दिन दिव्या ने रम पी थी, लेकिन वह ड्रग्स नहीं लेती थी। इस इंटरव्यू में दिव्या की मां ने कई चैंकाने वाले खुलासे किए थे। मां ने कहा था कि दिव्या अपनी मौत से पहले कुछ कुछ ऐसा कर जा रही थी, जिससे वे भी डर जा रही थीं।

दिव्या भारती (Divya Bharti) की मां ने एक बार बताया था कि गुस्से में दिव्या भारती खुद को नुकसान पहुंचाती थीं। मरने के कुछ दिना पहले से वह खुद को हर्ट कर रही थीं। उन्होंने बताया था कि दिव्या ने अपनी कलाई काटी थी। हाथ को सिगरेट से जलाया भी था। उनकी मां ने कलाई पर कट के निशान देखे थे। दिव्या भारती की मौत (Divya Bharti Death) के बाद मां मीता कई साल डिप्रेशन में रहीं। हालांकि अब तक इस मौत से रहस्य नहीं उठ पाया है।