भोजपुरी सेंसेशन के नाम से मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक बार फिर से एक बड़ा धमाका करने वाली हैं। अब वह सलमान खान की सुपर हिट फिल्म बजरंगी भाईजान फेम कोरियोग्राफर आदिल शेख के साथ नजर आने वाली हैं। यह उनका बॉलीवुड प्रोजेक्ट होगा, जिसके बारे में उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी। अक्षरा ने लिखा कि कुछ बहुत ही ज्यादा एक्साइटिंग आ रहा है।
बता दें कि अक्षरा सिंह जिस प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं, उसे डायरेक्ट आदिल शेख ने किया है और कम्पोज किया है शमीर टंडन ने। इस प्रोजेक्ट के लिए और इस ड्रीम टीम के साथ काम करने सम्मान की बात है। अक्षरा ने कहा कि खुद को खुशनसीब समझती हूँ। इस पोस्ट में आदिल शेख के साथ अक्षरा सिंह एक चमचमती रेड ड्रेस में कहर ढा रही हैं। पोस्ट में दोनों थम्स अप करते नजर आये हैं और इसमें अक्षरा के चेहरे की रौनक देखते ही बनती है। शमीर टंडन ने भी इस प्रोजेक्ट को लेकर जानकारी दी थी और अब अक्षरा ने इसकी पुष्टि कर दी, जिससे ये साबित होता है कि अक्षरा कुछ बड़ा लेकर आने वाली है, जिसका धमाका देखने लायक होगा।
पिछला साल भी अक्षरा सिंह के लिए बेहद शानदार रहा है, तो साल 2022 की शुरुआत भी धमाकेदार हुई है। अक्षरा भोजपुरी की एक मात्र ऐसी अभिनेत्री और सिंगर हैं, जो भोजपुरी का प्रतिनिधित्व हर जगह करती नजर आती हैं।
आपको बता दें कि अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपने काम के बलबूते राष्ट्रीय स्तर पर पहचान पाने में कामयाब हुई हैं। यह न सिर्फ अक्षरा बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री के दुसरे कलाकारों के लिए भी गर्व की बात है। बॉलीवुड रैपर बादशाह के चार्ट बस्टर गाना पानी पानी के भोजपुरी संस्करण में धूम मचाने के बाद स्टनिंग अक्षरा सिंह का बॉलीवुड में कद लगातार बढ़ रहा है। मशहूर म्यूजिक कम्पनी टिप्स और सारेगामा म्यूजिक के साथ टायअप इस बात को पुख्ता करता है कि अक्षरा की ख्याति अब राष्ट्रीय स्तर की हो चली है।