O Teriii कल्लू की प्रेम कहानी ‘बचपन से पचपन’ को लेकर कोर्ट पहुंची अंतरा सिंह प्रियंका!
Bhojpuri New Album & Songs

O Teriii कल्लू की प्रेम कहानी ‘बचपन से पचपन’ को लेकर कोर्ट पहुंची अंतरा सिंह प्रियंका!

Pachpan Ka Pyar-Arvind Akela Kallu-Filmynism

भोजपुरी सिनेमा फैंस के लिए खेसारीलाल यादव (Khesarilal Yadav) हों या निरहुआ (dinesh Lal Nirahua) या फिर अरविन्द अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu), सब के सब सुपरस्टार हैं, जो अपने फैंस के दिल में छाये हुए हैं। अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘बचपन से पचपन’ (Bachpan Se Pachpan) रिलीज होते ही वायरल हो गया है। दरअसल, यह भोजपुरी म्यूजिक के इतिहास का पहला गाना है, जिसका प्रेम प्रसंग कोर्ट तक जा पहुंचा।

इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार इस गाने ‘बचपन से पचपन’ (Bachpan Se Pachpan) की शूटिंग कोर्ट रूम में हुई है, जो बेहद अलग और नया कंसेप्ट है। शायद यही वजह है कि गाना खूब वायरल हो रहा है। निर्देशक योगेश मिश्रा के यूट्यूब चैनल IFA Music world से रिलीज इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने अंतरा सिंह प्रियंका के साथ मिलकर गाया है। और इस गाने के म्यूजिक वीडियो में आयुषी दत्त तिवारी नज़र आ रही हैं। यह एक फनी गाना है, जिसे देख कर आप भी खूब मनोरंजित होंगे।

‘बचपन से पचपन’ (Bachpan Se Pachpan) गाने में लिरिक्स आज़ाद सिंह का है और म्यूजिक आर्या शर्मा का है। प्रोड्यूसर मिसेज मंजू नाथ मिश्रा हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा हैं। बता दें कि पचपन का प्यार इन दिनों हर लोगों की जुबान पर छाया हुआ है। पचपन का प्यार सुनते ही बरबस उस बच्चे का चेहरा याद आ जाता है, जिसने इस गाने को देशभर में फेमस बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *