बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) व क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) के घर बेटी आई है। सोमवार और शिवरात्रि का अद्भुत संयोग बिटिया को अत्युत्म भाग्य प्रदान करने वाला है। बिटिया की रुचि फिल्मों से ज्यादा खेलों में रखने वाला है। ज्योतिषियों का कहना है कि संभव है विरुष्का की संतान भारत में खेलों में बड़ी ख्याति हासिल करे। 11 जनवरी 2021 को पौष मास की मासशिवरात्रि को हुआ है। बता दें कि विराट अनुष्का (Virat Anushka) के घर नन्हे मेहमान का पूरा देश बेसब्री से इंतजार था।
पापा बनने के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) ने ट्वीट कर बेटी के जन्म होने की खुशखबरी दी। विराट ने अपने पोस्ट में लिखा है कि आपको यह बताने में बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी ने जन्म लिया है। आप सभी का आपके प्यार, दुआओं और शुभकामनाओं के लिये शुक्रिया। बता दें कि पिछले दिनों अनुष्का (Anushka) तब बहुत गुस्सा हो गई थीं, जब किसी जर्नलिस्ट ने दोनों की तस्वीर पब्लिश कर दी थी। उनका कहना था कि अभी कुछ समय हमें प्राइवेसी चाहिए।
ज्योतिषियों का कहना है कि अनुष्का की बिटिया की राशि वृश्चिक है। राशि स्वामी मंगल है। मंगल को ग्रहों में सेनापति माना जाता है। विराट स्वयं महान खिलाड़ी हैं और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। ग्रहों के आधार पर कहा जा सकता है कि बिटिया पर उनका गहरा प्रभाव रहेगा. वे स्वयं उसके सबसे बड़े आइडियल होंगे। सामान्य गुणों में बिटिया चंचल, बातूनी, सुनयना और उत्साहित रहने वाली होगी। राशि स्वामी मंगल मेष राशि में है। इसके स्वामी भी मंगल देव हैं।