मुंबई यानी मायानगरी यहां पर कोई रातोंरात स्टार बन जाता है तो किसी का स्टारडम चंद लम्हों में ख़त्म होता हैं उनके फैन्स खुद ब खुद गायब हो जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही लोगों के बारे में बताएंगे, जिनका स्टारडम खत्म होने के बाद उनकी हालात काफी बुरी हो गई।
अलीशा खान
![](https://filmynism.com/wp-content/uploads/2020/10/09_06_2016-modelonroad.jpg)
बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की को-स्टार रह चुकी अलीशा खान ऐसे हालात में हैं जिसे जानकर आपको शायद यकीन भी नहीं होगा। खबरों की मानें तो अलीशा खान को दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में भटकते हुए देखा गया था। वो अपने पूर्व प्रेमी की हरकतों की वजह से सड़क पर आने को मजबूर हो गई। गौरतलब है कि अलीशा का उनके पूर्व प्रेमी के साथ एक वीडियो ऑनलाइन लीक हो गया था। इस मामले में पुलिस में अपने पूर्व प्रेमी के खिलाफ केस भी दर्ज कराया है।
गीतांजलि नागपाल
![](https://filmynism.com/wp-content/uploads/2020/10/गीतांजलि-नागपाल.jpg)
सुष्मिता सेन के साथ रैंप वॉक कर चुकी गीतांजलि नागपाल की जो कि मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने के बाद ड्रग्स की आदि हो चुकी थी। इतना ही नहीं इसकी वजह से उन्होंने नौकरानी के रूप में काम भी किया। कहा जाता है कि जिंदगी के आखिरी दिनों में वे दिल्ली की सड़कों पर भीख मांगते नजर आई थीं।
मिताली शर्मा
![](https://filmynism.com/wp-content/uploads/2020/10/12_02_466502000ipiccy-collage7.jpg)
मिताली शर्मा की जो कि भोजपुरी एक्ट्रेस हैं, लेकिन इन्हें भी मुंबई पुलिस ने लोखंडवाला की सड़कों पर भीख मांगती और चोरी करती हुई पकड़ा था। दरअसल, घरवालों को छोड़ मिताली मुंबई में अपनी किस्मत आजमाने आईं थी, जिसके बाद परिवारवालों ने उसे छोड़ दिया। कहा जाता है कि कुछ फिल्में और मॉडलिंग करने के बाद उन्हें काम मिलना बंद हो गया और वो डिप्रेशन में चली गई।
गीता कपूर
![](https://filmynism.com/wp-content/uploads/2020/10/images_1527416043598_gita_kapoor.jpg)
सबसे पहले तो बात करेंगे गीता कपूर की जो कि फिल्म ‘पाकीजा’ में अहम रोल निभा चुकी हैं, वहीं कुछ समय पहले उन्हे लेकर खबरें आ रही थीं कि उनका बेटा राजा कपूर मुंबई के एक अस्पताल में छोड़कर चला गया। दरअसल, उनका बेटा उन्हें Old Age Home छोड़ना चाहता था, इतना ही नहीं कहा जाता है कि वो अपनी मां को बहुत मारता-पीटता था। यह खुद गीता कपूर ने बताया था। वो किसी को पहचानती नहीं थी, उन्हें कुछ याद नहीं था, बस एक चीज याद थी। गीता की मौत के बाद उनकी बेटी आराध्या आई और मां के शव को लेकर चली गई।