क्या जल्द ही शादी करने जा रहीं श्रद्धा कपूर, दुल्हन के जोड़े में फोटो वायरल
Bollywood Celeb Fashion

क्या जल्द ही शादी करने जा रहीं श्रद्धा कपूर, दुल्हन के जोड़े में फोटो वायरल

Shraddha Kapoor bridal Look-Filmynism

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) को कुछ लोग क्यूटनेस क्वीन भी कहते हैं। उनकी हंसी व मुस्कान पर लाखों फैंस कुर्बान होते हैं। वे हमेशा ही फैंस के बीच अपनी क्यूटनेस के लिए पसंद की जाती हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा श्रद्धा अपनी पर्सनल और लव लाइफ को लेकर चर्चे में हैं। खबर तो आपको भी पता होगा कि वे पिछले काफी वक्त से रोहन श्रेष्ठ को डेट कर रही हैं। हालांकि श्रद्धा और रोहन ने कभी इस मामले में खुलकर बात नहीं की, पर अब श्रद्धा कपूर की शादी के जोड़े में तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

दरअसल, श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इन तस्वीरों में वह दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं। श्रद्धा ने हाल ही में फाल्गुनी शाने पीकॉक इंडिया के लिए फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट में श्रद्धा ने उनके डिजाइन किए कई ब्राइडल लहंगे पहने हैं। इसमें देख सकते हैं कि श्रद्धा ने प्योर रेड कलर का बेहद ही खूबसूरत लहंगा पहना हुआ है। इस लइंगे में वह वाकई बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनकी इस फोटो को देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं कमेंट कर लगातार फैंस उनके लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लोगों को लग रहा है कि श्रद्धा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

हाल ही में श्रद्धा की मौसी और एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे और उनके बेटे प्रियांक शर्मा ने एक्ट्रेस की शादी को लेकर अपनी बात रखी थी। एक बातचीत के दौरान जब श्रद्धा (Shraddha Kapoor) के कजिन प्रियांक से उनकी शादी शादी को लेकर पूछा गया तब उन्होंने कहा, मैं कोई कमेंट नहीं करूंगा। मैं क्या बोलूं यार लेकिन हां आप यह कह रहे हैं कि क्या आप उत्साहित हैं, जी हां मैं भी शादी को लेकर उत्साहित हूं। क्यों नहीं होना चाहिए। वहीं, पद्मिनी कोल्हापुरी ने कहा, शादी, वाह! क्या अनोखा प्रश्न है अगर ऐसा होगा तो खबर मिल जाएगी। अब देखना है कि श्रद्धा कपूर कब शादी कर रही हैं। फिलहाल तो उनका यह दुल्हन वाला रूप उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

https://www.instagram.com/p/CTFVPAmjxP8/?utm_medium=copy_link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X