बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं। नेहा इन दिनों अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चे में है, खबरें हैं कि बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्क्ड़, जल्द ही पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है। ये दोनों 24 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधेगे।
नेहा कई सारे लाइव शो का हिस्सा बन चुकी हैं लेकिन क्या आपको पता है कि नेहा के पास कितनी संपत्ति है और वह एक गाने के कितने चार्ज करती हैं। अगर नहीं तो आज हम आपको बताते हैं…
नेहा की कुल संपत्ति की बात करें तो उनके पास करीब 50 से 60 करोड़ तक की संपत्ति है। नेहा एक गाने के करीब 10 से 15 लाख रुपए लिया करती हैं। नेहा को महंगी-महंगी गाड़ियों का बहुत ही ज्यादा शोक हैं। नेहा के ऑडी रेंज रोवर सहित काफी बड़ी-बड़ी कार्स मौजूद हैं।
हाल ही में नेहा ने मर्सडिस ली हैं जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर भी की थी। नेहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।