90 के में बॉलीवुड में जब भी खूबसूरती की बात होती है तो एक्ट्रेस दिव्या भारती को कैसे भूल सकते हैं। उनकी खूबसूरती की टक्कर श्रीदेवी से दी जाती थी और एक साल इंडस्ट्री में रहने के दौरान उनका क्रेज आम लोगों के साथ ही फिल्म मेकर्स पर भी चढ़ने लगा था।
90 के दशक की खूबसूरती से परिपूर्ण दिव्या भारती जो आज हमारे बीच नहीं है। फिल्मों में आने के एक साल बाद ही उनकी संदिग्ध तरीके से मौत हो गई जिसका खुलासा आज भी नहीं हो पाया। उन्होंने खुदखुशी की या उनकी हत्या हुई ये सारा केस रफा-दफा हो गया।
अब पिछले कुछ दिनों से उनकी बहन कायनात अरोड़ा की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। खूबसूरती के मामले में दिव्या की छोटी बहन कायनात अरोड़ा भी उनसे कम नहीं हैं। कायनात दिखने में काफी खूबसूरत हैं और इन्होंने पंजाबी फिल्मों के जरिए करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बनाई है।
साल 2013 में आई बॉलीवुड फिल्म ग्रैंड मस्ती में कायनात अरोड़ा नजर आ चुकी हैं, इसी फिल्म से इन्होंने अपना डेब्यू किया था। कायनात ने अपनी पहली ही फिल्म से लोगों का दिल जीत लिया और दर्शकों ने भी इन्हें खूब पसंद किया था।
कायनात सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें अपने फैंस के लिए शेयर करती हैं जिन्हें दबाकर लाइक्स और कमेंट्स मिलते हैं।