खेसारीलाल ने Kajal Raghwani से किया रिक्वेस्ट-मकई के रोटिया पे आजा बनके मछरिया हो!
Bhojpuri New Album & Songs

खेसारीलाल ने Kajal Raghwani से किया रिक्वेस्ट-मकई के रोटिया पे आजा बनके मछरिया हो!

MACHHARIYA song Khesari Lal Yadav and Kajal Raghwani-Filmynism

खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) का कोई भी गाना आए और वो बवाल न मचाए, ऐसा हो नहीं सकता। वो भी तब, जब साथ में खूबसूरत अभिनेत्री काजल रघवानी (Kajal Raghwani) कमर लचका रही हों। जी हां, खेसारी व काजल का नया गाना ‘मछरिया’ (Machhariya) इन दिनों धूम मचा रहा है। अपकमिंग फिल्म ‘बाप जी’ के सुपर डुपर हिट गाने मछरिया को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

वल्र्डवाइड रिकॉर्डस भोजपुरी के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज हुए गाने में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के डांस धमाल को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि काजल रघवानी ऐसे भी भोजपुरी सिनेमा की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं और उनके डांस के लाखों दीवाने हैं। मकई के रोटिया पर आजा बनके मछरिया हो गाने में खेसारी लाल यादव का डांस इसमें कमाल का है और काजल राघवानी का ड्रेस ऐसा है कि वह मछली की तरह दिख रही हैं। इसीलिए खेसारी लाल यादव उन्हें मछरीया कह रहे हैं।

गोविंदा ऐंड सागर फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म बाप जी के इस खूबसूरत गीत को खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और खुशबू तिवारी के टी ने गाया है। इस का संगीत तैयार किया है ओम झा ने। इसके निर्माता गोविंदा जी और निर्देशक देव पांडेय की फिल्म बाप जी के सह निर्माता श्यामजित बरई हैं। फिल्म में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, ऋतु सिंह (Ritu Singh), काजल राघवानी (Kajal Raghwani) और मनोज टाइगर जबरदस्त रोल में हैं।

इस फिल्म में बाप-बेटे की अनूठी कहानी दिखा जाएगी। खेसारी लाल यादव अपने पिता की दूसरी शादी के खिलाफ हैं। वे पिता के विरूद्ध अदालत तक पहुंच जाते हैं। फिल्म के क्लाइमेक्स में क्या होता है? ‘बाप जी’ में ऋतु सिंह (Ritu Singh) लीड एक्ट्रेस हैं, जबकि काजल राघवानी (Kajal Raghwani) और संभावना सेठ (Sambhavna Seth) अपने दिलकश अंदाज में सबको लुभाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X