नयना और रघु की प्रेम कहानी में आखिर कौन बन गया है ‘तिरियाचरित्र’
Bhojpuri New Album & Songs

नयना और रघु की प्रेम कहानी में आखिर कौन बन गया है ‘तिरियाचरित्र’

Tiriyacharitra-Filmynism

अभिनेता कुणाल तिवारी (Kunal Tiwari), विराज भट्ट (Viraj Bhatt) और काजल यादव (Kajal Yadav) स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘तिरियाचरित्र’ (Tiriyacharitra) का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म का ट्रेलर बिहारी वुड चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसके निर्माता धीरेंद्र कुमार झा और गीता तिवारी व निर्देशक संतोष राणा हैं। हो सकता है कि फिल्म का ट्रेलर देखकर आपको शाहिद कपूर व कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह (Kabir Singh) की याद आ जाए, पर ‘तिरियाचरित्र’ (TIRIYACHARITRA) की कहानी बिल्कुल अलग है।

‘तिरियाचरित्र’ (TIRIYACHARITRA) में नयना (काजल यादव) और रघु (कुणाल तिवारी) एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। इनकी लव लाइफ अच्छी चल रही होती है, पर काजल यादव की शादी विराज भट्ट से हो जाती है। और इसके बाद कुणाल तिवारी प्यार में पागल हो जाता है और काजल को पाने की कोशिश करता है। ट्रेलर के एक सीन में तो वो काजल से नफरत भी करने लगता है। पूरे ट्रेलर में काजल और कुणाल की केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। वहीं, विराज भट्ट कुछ जगहों पर ही नजर आए। फिल्म के गाने भी अच्छे बने हैं जो भोजपुरी दर्शकों को पसंद आएंगे। अरसे बाद भोजपुरी में ऐसी फिल्म बनी है।

मधु मंजुल आर्ट्स प्रस्तुत और गीता तिवारी प्रोडक्शन कृत भोजपुरी फिल्म ‘तिरियाचरित्र’ (TIRIYACHARITRA) के कार्यकारी निर्माता महेश उपाध्याय हैं। गीत व संगीत मुन्ना दुबे का है। लेखक इंद्रजीत एस कुमार हैं। डीओपी नागेंद्र कुमार, एक्शन हीरालाल यादव और कोरियोग्राफी सुदामा मिंज का है। काजल यादव और कुणाल तिवारी की यह जोड़ी जरूर कमाल दिखाएगी। फिल्म में काजल का किरदार बहुत काबिलेतारीफ है और उन्होंने बेहतरीन काम किया है लगता है। बता दें कि कुणाल तिवारी, काजल यादव, विराज भट्ट, अमित शुक्ला, सोनिया मिश्रा, युगांत पांडेय, सुशील सिंह, रितिका शर्मा, नीरज निराला और आशीष दुबे मुख्य भूमिका में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X