बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन
News NewsAbtak

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया है। सरोज खान ने बांद्रा के गुरि नानक हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। सरोज खान के देहांत की खबर सुनकर पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। ख़बरों की माने तो आज सरोज खान का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बीते कुछ दिनों से सरोज खान की तबीयत ठीक नहीं थी, हफ्ते से सराज खान हॉस्पिटल में ही भर्ती थींं। सांस में दिक्कत होने की वजह से 17 जून को सरोज खान के परिवार ने उनको हॉस्पिटल में एडमिट करवाया था। हॉस्पिटल में जाने के बाद सरोज खान का कोरोना वायरस टेस्ट भी करवाया गया था जो कि निगेटिव निकला था।

सोशल मीडिया पर फैन्स सरोज खान को याद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे संदेशों का इस समय अंबार लग गया है। हर कोई इस लेजेंड्री कोरियोग्राफर के चले जाने से दुखी है। एक यूजर अपने विचार रखते हुए कहती हैं- 2020 लगातार बुरा साबित हो रहा है। राष्ट्रीय अवॉर्ड विजेता सरोज खान का निधन हो गया है। उन्होंने लगभग 200 गाने कोरियोग्राफ किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X