बाॅलीवुड में इन दिनों ड्रग्स को लेकर बहुत हायतौबा मचा हुआ है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अपनी रेड में शाहरुख के बेटे आर्यन खान सहित कईयों को अरेस्ट कर लिया था। सोमवार को कोर्ट से किसी को राहत नहीं मिल सकी। एस्प्लांडे कोर्ट ने आर्यन के साथ मुनमुन धमेचा व अरबाज मर्चेंट की एनसीबी कस्टडी 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। आपको पता है कि कौन है अरबाज मर्चेंट, जिसके साथ आर्यन व अन्य सेलिब्रिटीज के बच्चों को अक्सर ही देखा जाता है। इस केस के बाद अचानक से अरबाज को लोग सर्च करने लगे हैं।
दरअसल, एनसीबी ने एक टिप के आधार पर शनिवार को मुंबई से गोवा जा रहे कॉर्डेलिया द इम्प्रेस नाम के क्रूज शिप पर छापा मारा था, जहां एक रेव पार्टी चल रही थी। छापे में प्रतिबंधित पदार्थ मिले, जिसके बाद आर्यन खान समेत 8 लोगों को हिरासत में लिया गया था। इनमें 3 लड़कियां भी शामिल थीं। रविवार को एनसीबी के दफ्तर में इन सभी से कई घंटों तक पूछताछ की गयी, जिसके बाद 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें आर्यन, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा शामिल हैं। कोर्ट ने इन तीनों को एक दिन की एनसीबी कस्टडी में भेजा था। हालांकि, एनसीबी ने 5 अक्टूबर तक की कस्टडी मांगी थी।
अरबाज मर्चेंट को कई बार सुहाना खान, आर्यन खान व अन्य स्टारकिड्स के साथ पार्टी करते हुए देखा गया है। कुछ समय पहले खबर आई थी कि पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला अरबाज मर्चेंट के साथ रिलेशनशिप में हैं।
बता दें कि आर्यन खान, मुनमुन और अरबाज को एनसीबी कस्टडी में भेजने के बाद कोर्ट ने विक्रांत छोकर, इसमीत सिंह, नूपुर सारिका, गोमित चोपड़ा और मोहक जसवाल को भी 7 अक्टूबर तक एनसीबी की कस्टडी में भेज दिया। इन आठों को क्रूज पर छापे के बाद रविवार को गिरफ्तार किया गया था। सोमवार को एनसीबी ने ड्रग्स केस में मुंबई के गोरेगांव इलाके से श्रेय, नायर नाम के एक और शख्स को गिरफ्तार किया है। उसका कथित तौर पर आर्यन से लिंक बताया जाता है। अब देखना है इस केस में लिंक कहां तक पहुंचता है और एनसीबी और किन-किन को अपनी गिरफ््त में लेती है।
रेव पार्टी का भंडाफोड़ होने के बाद आर्यन खान के बाद अगर किसी का नाम चर्चा में बना हुआ है तो नाम है अरबाज मर्चेंट का। अरबाज मर्चेंट का आर्यन खान के साथ ही सुहाना खान के साथ भी खास कनेक्शन है। इतना ही नही, बल्कि बॉलीवुड के कई स्टारकिड्स का कनेक्शन अरबाज मर्चेंट से है। अरबाज मर्चेंट को कई बार सुहाना खान, आर्यन खान और अन्य स्टारकिड्स के साथ पार्टी करते हुए देखा गया है। सोशल मीडिया पर अरबाज मर्चेंट की फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी है। हालांकि अरबाज मर्चेंट ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट (इंस्टाग्राम) प्राइवेट कर रखा है। लेकिन उनके लगभग 30 हजार फॉलोअर्स हैं। इन फॉलोअर्स में कई स्टारकिड्स जैसे आर्यन खान, सुहाना खान, अलाया फर्नीचरवाला, अनन्या पांडे, अहान पांडे, शनाया कपूर का नाम शामिल है। बता दें कि कुछ समय पहले ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला अरबाज मर्चेंट के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों को कई बार साथ में देखा भी जा चुका है।
आर्यन की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख खान के साथ खड़े होने वालों की तादात बढती जा रही है। अब शशि थरूर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया है। शशि थरूर ने लिखा, मैं इन दवाओं का प्रशंसक नहीं हूं और कभी भी लेने की कोई कोशिश नहीं की है। लेकिन मैं उन लोगों को लेकर घृणित हूं जो शाहरुख खान के बेटे की गिरफ्तारी पर महाकाव्य लिख रहे हैं। कुछ सहानुभूति रखें, दोस्तों। जनता की चकाचैंध काफी खराब है, इसमें 23 साल के बच्चे के चेहरे को खुशी से रगड़ने की जरूरत नहीं है।