सुपरस्टार पवन सिंह का जीवन संघर्ष जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखने वाला है. भोजपुरी फिल्मी इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा कि किसी अभिनेता के जीवन संघर्ष पर फ़िल्म बन रही है. इस फ़िल्म का निर्माण धनंजय सिंह और निर्देशन अरविंद चौबे कर रहे हैं. फिल्म का नाम पवन राजा है, जो पिछले कई महीनो से सुर्खिया बटोर रही है. फ़िल्म का सारांश यह कि अभिनेता पवन सिंह के जिंदगी के अनछुए पहलू बीते खास लम्हे सफलता के तमाम संघर्ष बड़े पर्दे पर होगा. यही नहीं, उनको कितने देश विदेश में बड़े बड़े अवार्ड मिले, ये है सब भी दिखया जायेगा.बतादे की पवन सिंह भोजपुरी फ़िल्म जगत के एकमात्र एक ऐसा गायक व अभिनेता हैं, जिनकी जिनका जीवन संघर्ष हर कोई जाने को बेताब रहता है. बहुत लोग ऐसे हैं, जो फ़िल्म जगत में नाम बनाने को लेकर मेहनत कर रहे है उनको इस फ़िल्म से संवाद भी मिलेगा. भोजपुरी फ़िल्म इतिहासकारो का मानना है कि पवन भोजपुरी के सलमान माने जाते हैं, जिनके ऊपर हर तरह का कैरेक्टर फिट बैठता है, जिसके शार्ट कर्ट में बोल सकते रफ एंड टफ. फ़िल्म में उनके अपोजिट अभिनेत्री अक्षरा सिंह व मोनालिसा हैं. फ़िल्म के विशेष गानों पर वो भोजपुरी जगत के दो हॉट अदाकारा अम्रपाली दुबे और शुभी शर्मा के साथ भी ठुमका लगाते दिखेंगे. फ़िल्म में पवन सिंह ,अक्षरा सिह व मोनालिसा के अलावा नीलिमा सिंह ,ब्रिजेस त्रिपाठी, आनंद मोहन, देव सिंह, आयज़ खान, धामा वर्मा, प्रकाश जैस, स्वीटी सिंह, धीरज सिंह और सुशील सिंह मुख्य भूमिकाओ में हैं. उल्लेखनीय यह कि फ़िल्म के लेखक वीरू ठाकुर,गीत मनोज मतलबी,संगीत अभिनाश झा घुँघरू, डीओपी देवेंद्र तिवारी एक्शन हीरा यादव, प्रोडक्शन कमल यादव और प्रचारक सोनू निगम है. फ़िल्म का फर्स्ट लुक जल्द ही जारी किया जायेगा .
Bhojpuri
जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखेगा भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की जिंदगी का संघर्ष
- by
- August 18, 2017
- 0 Comments
- 31 Views

Related Post
Bhojpuri, First Look & Poster
आरके शुक्ला की फिल्म ‘धर्म-अधर्म’ में दिखेंगी आम्रपाली
December 13, 2022