दुनिया की टॉप-100 सक्सेसफुल और इंस्पिरेशनल महिलाओं में प्रियंका चोपड़ा शामिल
Bollywood NewsAbtak

दुनिया की टॉप-100 सक्सेसफुल और इंस्पिरेशनल महिलाओं में प्रियंका चोपड़ा शामिल

प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी सफलता का परचम लहराया है और इसी वजह उन्हें बड़े मंचों पर सम्मान भी मिला है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा दुनिया की सबसे सक्सेसफुल और इंस्पिरेशनल 100 महिलाओं में शामिल की गयी हैं।

हाल ही में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म क्रिएट एंड कल्टीवेट ने अपनी एक लिस्ट जारी की है, जिसमें प्रिंयका चोपड़ा का नाम एंटरटेनमेंट कैटेगरी की टॉप 100 सक्सेसफुल महिलाओं में शामिल किया गया है। वेबसाइट ने फैशन, फूड, एंटरटेनमेंट, एंटरप्रेन्योरशिप, हेल्थ, कंटेंट क्रिएशन, ब्यूटी, म्यूजिक के क्षेत्र की महिलाओं को लिस्ट में शामिल किया है। इसमें एंटरटेनमेंट कैटेगरी में प्रियंका का नाम शामिल किया गया है, जो भारत के लिए भी गर्व की बात है।

इस लिस्ट में नाम आने के बाद प्रियंका ने शुक्रिया अदा किया है। प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘क्रिएट एंड कल्टीवेट का शुक्रिया.. जिसने मेरा नाम इस साल की एंटरटेनमेंट कैटेगरी में क्रिएट कल्टीवेट 100 लिस्ट में शामिल किया है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X