15 लाख सालाना कमाने वाली रिया चक्रवर्ती के पास मुंबई में कहाँ से आई करोड़ो की प्रॉपर्टी
News NewsAbtak

15 लाख सालाना कमाने वाली रिया चक्रवर्ती के पास मुंबई में कहाँ से आई करोड़ो की प्रॉपर्टी

दिवंगत एक्टर सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की गई है। रिया जहां एक साल में 14 लाख करती थी वहीं उन्होंने साल में 65 लाख रुपए खर्च किए। काफी कम कमाई के बावजूद रिया चक्रवर्ती ने मुंबई में दो प्रॉपर्टी खरीदी। ईडी इस मामले में ‘मनी ट्रेल’ की जांच में जुटी है।

दरअसल रिया की साल की कमाई पहले 10 लाख से 12 लाख और फिर 15 लाख तक पहुंच गई। वहीं इस मामले में इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) के हवाले से भी जांच की जा रही है। इसके अलावा ईडी को पता चला है कि काफी कम कमाई के बावजूद रिया चक्रवर्ती ने मुंबई में दो प्रॉपर्टी खरीदी।

रिया चक्रवर्ती काफी कम कमाई के बावजूद ने मुंबई में दो प्रॉपर्टी खरीदी। रिया की एक प्रॉपर्टी मुंबई के खार (शिवालिक बिल्डर्स) में है जिसे उन्होंने 85 लाख रुपये में खरीदा था। 25 लाख रुपये बतौर डाउन पेमेंट दिए गए थे और 60 लाख रुपये का हाउजिंग लोन लिया गया था। 550 स्क्वायर फुट का फ्लैट रिया के नाम पर बुक किया गया था।

दूसरी प्रॉपर्टी रिया के घरवालों के नाम पर है। अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि रिया की इन दोनों प्रॉपर्टी का पैसा किसने चुकाया। कुछ गड़बड़ लगने पर ईडी ने इन दोनों प्रॉपर्टी के कागजात मांगे हैं। इसी मामले में सुशांत की दो कंपनियों की पड़ताल की गई है। एक और कंपनी जो दिल्ली में है, उसकी छानबीन होना अभी बाकी है।

आपको बताते दें कि कुछ दिनों पहले ईडी ने सुशांत सिंह के सीए से इस बारे में पूछताछ की थी लेकिन सीए के जवाब से ईडी संतुष्ट नहीं है। इसके अलावा सुशांत के कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी (HDFC) बैंक के दो खातों से रिया को पैसे ट्रांसफर हुए हैं। इतना ही नहीं सुशांत ने कार के लिए भी लोन लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X