श्रद्धांजलि: बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक विनय सिन्हा का निधन
Bollywood NewsAbtak

श्रद्धांजलि: बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक विनय सिन्हा का निधन

बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक विनय सिन्हा का निधन हो गया है। विनय सिन्हा ने बॉलीवुड की ‘अंदाज अपना अपना’ और ‘रफू चक्कर’ जैसी कई शानदार फिल्मों को प्रोड्यूस किया। फिल्मों के अलावा विनय सिन्हा ने कई टीवी सीरियल्स का भी निर्माण किया था।

विनय सिन्हा के निधन की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस के बीच शोक का माहौल है। विनय सिन्हा के चाहने वाले उनकी आत्मा की शांति की कामना कर रहे हैं।

अंदाज अपना अपना फिल्म बॉलीवुड की सदाबहार फिल्मों में से एक है। बीते नवंबर को अंदाज अपना अपना के 25 साल पूरे होने पर विनय सिन्हा की बेटी ने अपने पिता और फिल्म की पूरी स्टारकास्ट का शुक्रिया अदा किया था।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘आज अंदाज अपना अपना को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो गए है। प्रोड्यूसर विजय सिन्हा को ये आइकॉनिक कॉमेडी फिल्म बनाने और सलमान व आमिर को पहली बार स्क्रीन पर साथ लाने के लिए शुक्रिया। पापा यू रॉक।’

विनय सिन्हा बॉलीवुड में कॉमेडी फिल्मों और धारावाहिकों का निर्माण करने के लिए मशहूर थे। विनय सिन्हा के करियर की बात करें तो उन्होंने बतौर निर्माता फिल्म चोर पुलिस से अपनी करियर की शुरुआत की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X