साउथ अभिनेत्री समांथा अक्कीनेनी अपने पति नाग चैतन्य से अलग हो गई हैं। दोनों के बीच बहुुत दिनों से अलगाव चल रहा था, जो आखिरकार आफिशियली हो ही गया। समांथा साउथ की फेमस अभिनेत्री हैं। इस साल आई वेबसीरीज द फॅमिली मैन 2 में उन्होंने बेहतरीन काम किया था, जिसके बाद उन्हें हिंदी दर्शक भी पसंद करने लगे हैं। समांथा और नाग के अलग होने को नागार्जुन ने बहुत दुखद बताया है, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह दोनों का निजी मामला है।
बता दें कि समांथा अक्कीनेनी में पति नाग चैतन्य से अलग होने की घोषणा सोशल मीडिया पर की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने नए नाम की प्रोफाइलिंग सोशल मीडिया पर की है, जो कि बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है। समांथा अक्कीनेनी फिल्म अभिनेत्री है। उन्होंने हाल ही में पति नाग चैतन्य से तलाक की घोषणा की है। उन्होंने अपना नाम अब सिर्फ समांथा कर लिया है। इनदोनों के तलाक खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
खबर है कि अक्किनेनी परिवार ने सेटलमेंट के तौर पर लगभग 200 करोड़ रुपये सामंथा रूथ प्रभु को देने की पेशकश की थी। हालांकि, एक्ट्रेस ने कथित तौर पर यह कहते हुए कोई पैसा लेने से इनकार कर दिया कि वह एक इंडिपेंडेंट महिला हैं और उन्हें इन पैसों की जरुरत नहीं है।
दोनों के अलग होने की खबर के बाद नागार्जुन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया के जरिए एक स्टेटमेंट जारी किया है। इस स्टेटमेंट में उन्होंने सामंथा और नागा चैतन्य के तलाक के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने अपने इस स्टेटमेंट में सामंथा और नागा चैतन्य के इस फैसले को उनका निजी फैसला बताते हुए कहा है कि उनके बेटे और बहू की निजता का ख्याल रखा जाए। नागार्जुन का यह स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि दोनों के बीच तलाक की खबरें कई महीने से चल रही थी। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साध रखी थी। यह मामला खबरों में तब आया, जब समांथा अक्कीनेनी ने अपने सोशल मीडिया से नाम हटाकर सिर्फ एस रखा था, इसके बाद इस प्रकार की अफवाहें तेज होने लगी थी कि समांथा अक्कीनेनी और नाग चैतन्य के रिश्ते में खटास आ गई है और दोनों जल्द अपने रास्ते बदल सकते हैं। अब हाल ही में समांथा ने इस बात की घोषणा की कि उन्होंने नाग चैतन्य से अलग होने का निर्णय ले लिया है। हालांकि दोनों की दोस्ती बरकरार रहेगी।
समांथा व चैतन्य के अलग होने पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। कंगना के पोस्ट में कहीं भी उन्होंने सामंथा और नागा का नाम नहीं लिया गया, लेकिन उन्होंने अपनी बात से जाहिर कर दिया कि वो उनके बारे में ही बात कर रही हैं। कंगना ने दोनों की तलाक की वजह बॉलीवुड के एक सुपरस्टार को बता दिया। उन्होंने लिखा कि सबको पता है कि वो किसकी बात कर रही हैं।
