हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के घर नन्हा मेहमान आया है। जी हां सपना चौधरी ने बीते 4 अक्टूबर को बेटे को जन्म दिया है। वीर साहू ने बीती रोज फेसबुक लाइव के माध्यम खुद बेटे के जन्म की खुशखबरी दी है। हालांकि बेटे के जन्म पर सपना की तरफ से अब तक भी कोई बयान नहीं आया है।
![](https://filmynism.com/wp-content/uploads/2020/10/sapna-chaudhary-got-married-secretly-in-january-this-year-know-who-her-husband-veer-sahu-is_402155.jpg)
सपना चौधरी ने इस साल जनवरी में वीर साहू से कोर्ट मैरिज की थी। गुपचुप शादी और मां बनने से पहले सपना अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वीर साहू से सगाई भी सभी की नजरों से छुपकर कर चुकी हैं। सपना अपने पति वीर के साथ करीब चार साल से रिलेशनशिप में थी।
![](https://filmynism.com/wp-content/uploads/2020/10/Sapna-Choudhary-Veer-Sahu.jpg)
हाल ही में वीर साहू ने लाइव के जरिए फैंस को बताया कि वह पिता बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने उन लोगों मुंह तोड़ जवाब दिया जो उनकी शादी को लेकर सवाल उठा रहे हैं। वीर ने कहा कि मेरी शादी हुई, बेटा हुआ तुमको क्या मतलब है? शादी के बाद मेरे फूफा का निधन हो गया था तो क्या किसी ने पूछा?
![](https://filmynism.com/wp-content/uploads/2020/10/sapna-wedding.jpg)
वीर ने सपना के खिलाफ गलत कमेंट करने वाले लोगों के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। वीर ने कहा कि हमसे इस तरह सवाल पूछे जा रहे हैं जैसे हमने किसी डाका डाल दिया या किसी को मार दिया है, हमने अपनी मर्जी से शादी की है। इससे लोगों को क्या एतराज है।
सपना जो गाने गाती हैं उन्हें हरियाणवी लोकगीत ‘रागिनी’ के नाम से जाना जाता है।सपना चौधरी अपने डांस से लाखों दिलों पर राज करती हैं। तभी तो सपना अपने डांस के गजब स्टाइल से पूरे देश में कमाल की लोकप्रियता हासिल कर चुकी हैं।
इतना ही नहीं सपना के वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही धड़ल्ले से वायरल हो जाते हैं। सपना चौधरी ‘सॉलिड बॉडी’, ‘छोरी भैंस बड़ी बिंदास’ और ‘तेरी आख्यां दा काजल’ जैसे गानों ने यू ट्यूब सनसनी और सोशल मीडिया स्टार बनाया।
![](https://filmynism.com/wp-content/uploads/2020/10/929689-sapnachoudhary-mother.jpg)