‘लंका में सीता’: निसार खान के साथ ऋतु सिंह व ग्लोरी मोहंता की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री
Bhojpuri What's Hot

‘लंका में सीता’: निसार खान के साथ ऋतु सिंह व ग्लोरी मोहंता की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री

Bhojpuri Film Lanka Me Sita-Filmynism

पिछले दिनों भोजपुरी फिल्म ‘लंका में सीता’ (Lanka Me Sita) का मुहूर्त संपन्न हुआ। इस फिल्म में निसार खान (Nisar Khan), ऋतु सिंह (Ritu Singh), ग्लोरी मोहंता (Glory Mohanta) और अवधेश मिश्रा (Awadhesh Mishra) मुख्य भूमिका में हैं।

गोपी शंमुख क्रियेशन के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म की कहानी सामाजिक सरोकारों वाली होगी। फिल्म के लेखक व निर्देशक सुब्बा राव गोसांग कहते हैं कि इस फिल्म की कहानी का कांसेप्ट अलग है। इसका नाम भी हमने थोड़ा अलग रखा है, ताकि लोग इसे पसंद कर सकें।

एक बातचीत में सुब्बा राव गोसांग ने कहा कि फिल्म ‘लंका में सीता’ (Lanka Me Sita) को लेकर सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। फिल्म की कहानी के अनुसार हमने कास्टिंग भी की है। जब यह फिल्म सिनेमाघरों में आयेगी, तब लोगों को बहुत पसंद आयेगी। ऐसी हमें उम्मीद है। फिल्म में निसार खान और ऋतु सिंह की जोड़ी भी दर्शकों को पसंद आयेगी। दोनों अच्छे कलाकार हैं। इसके साथ ग्लोरी मोहंता के होने से फिल्म काफी जानदार होगी। दो अभिनेत्रियों के साथ एक हीरो वाली फिल्म को लोग ज्यादा पसंद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X