सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी कमाई से मुंबई में लिया घर, कहा-पूरा हुआ सपना
Bollywood Celeb Fashion

सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी कमाई से मुंबई में लिया घर, कहा-पूरा हुआ सपना

Sonakshi Sinha-FIlmynism

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) एक बार फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई हैं। हाल में उन्होंने कई फोटो शेयर की है, जो फैंस के बीच वायरल हो चुका है। 2010 में फिल्म दबंग से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी कमाई से मुंबई में 4बीएचके फ्लैट खरीदा है वो भी आलीशान। मुंबई में घर लेने के बाद उन्होेंने कहा कि अब मेरा सपना पूरा हो गया है।

बता दें कि पहली ही फिल्म दबंग (Dabangg) में सलमान खान (Salman Khan) के अपोजिट नजर आईं सोनाक्षी को काफी पसंद किया गया था और इसके लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने हाल में अपने इंस्टाग्राम पर कइ फोटो शेयर की है, जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। उनके कॅरियर की बात करें तो उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और अलग- अलग तरह के रोल निभाए, जिनके लिए उन्हें काफी सराहा गया। सोनाक्षी इंडियन से लेकर वेस्टर्न वेयर तक में काफी खूबसूरत और ग्लैमरस लगती हैं। ज्वेलरी के साथ वेस्टर्न लुक में उनकी यह फोटो उनके फैंस को खूब भा रही है। यह तस्वीर उन्होंने मिरर काॅफी टेबल बुक के लिए शूट करवाया है।

https://www.instagram.com/p/CK0-v42p7UV/?utm_source=ig_web_copy_link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X