20 जनवरी को सनी लियोनी और डेनियल वेबर की शादी को 9 साल पूरे हो जाएंगे। खबरों की मानें तो डेनियल वेबर उनके लिए एक पार्टी रख रहे हैं, जिसमें वो उन्हें महंगी डायमंड रिंग गिफ्ट करने वाले है।
सनी लियोनी अक्सर पति डेनियल वेबर के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर करती रहती है। एक टाइम ऐसा था, जब सनी लियोनी, डेनियल वेबर को देखना पसंद भी नहीं करती थीं। इनकी लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है।
![](https://filmynism.com/wp-content/uploads/2020/01/pjimage-2-1571573454.jpg)
सनी और डेनियल की पहली मुलाकात लॉस वेगास में हुई थी। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड ने करवाई थी। पहली ही मुलाकात में डेनियल सनी पर फिदा हो गए थे। उन्होंने उसी वक्त सनी को अप्रोच भी किया, लेकिन सनी ने मना कर दिया। डेनियल ने बातचीत के दौरान सनी का फोन नंबर और ईमेल आईडी ले ली थी। सनी के मना करने के बाद भी डेनियल उन्हें लगातार फूल और ईमेल भेजते रहे।
हालांकि डेनियल से पहले सनी लियोनी ने प्ले ब्वॉय मैगजीन के वाइस प्रेसिडेंट मैट एरिक्सन को डेट किया था। मैट एरिक्सन और सनी ने अपना प्रोडक्शन हाउस खोला और एडल्ट फिल्मों में काम किया। सनी की कई एडल्ट फिल्मों में मैट भी उनके साथ नजर आए। इस दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ और फिर शादी करने का फैसला लिया। साल 2007 में दोनों ने सगाई कर ली, लेकिन अनबन होने के कराण दोनों सगाई के एक साल बाद अलग हो गए।
मैट से अलग होने के बाद सनी ने अपने पुराने दोस्त रसेल पीटर को डेट करना शुरू किया। सनी रसेल पीटर को डेट करने को अपनी सबसे बड़ी गलती मानती है। सनी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि रसेल को डेट करना उनकी लाइफ की बड़ी गलती थी, क्योंकि ये रिश्ता बहुत ही बुरे मोड़ पर आकर खत्म हुआ था।