बॉलीवुड की ये देसी हीरोइने विदेशी पति के लिए रखती हैं करवा चौथ का व्रत
Celeb Fashion Celebrities

बॉलीवुड की ये देसी हीरोइने विदेशी पति के लिए रखती हैं करवा चौथ का व्रत

देश वो या विदेश हमारे समाज की आस्था और संस्कृति बिलकुल भी नहीं बदली है। बल्कि पूजा पाठ में लोगों का अटूट आस्था है। वही हमारे आस्था का अभिनय अंग सुहागनों के लिए करवा चौथ (Karva Chauth) का व्रत है। इस व्रत को बॉलीवुड अभिनेत्रियां (Bollywood Actresses) भी पूरे श्रद्धा-भाव के साथ रखती हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्रियां करवा चौथ को शानदार तरीके से सेलीब्रेट करती हैं। कई अभिनेत्रियां तो ऐसी हैं जिनके पति देसी नहीं बल्कि विदेशी हैं फिर भी अपने पति की लम्बी उम्र की कामना करते हुए हर साल व्रत रखती हैं। चलिए जानते है उन देश अभिनेत्रयों को जो अपने विदेश पति के लिए करवा चौथ का व्रत करती है :

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पंजाबी हैं तो उनके विदेशी बाबू निक जोनस क्रिश्चन हैं। निक के साथ अमेरिका में बस जाने के बाद भी प्रियंका भारतीय रीति-रिवाजों को नहीं भूली हैं। पिछले साल प्रियंका ने पहली बार करवा चौथ का व्रत रखा था। इस मौके पर प्रियंका ने लाल साड़ी पहनी थी। हाथों में लाल चूड़ियां भी पहनी थी। साथ ही अपने हाथ में खुद ही मेंहदी भी लगाई थी। अब इंतज़ार है यह देखना कि प्रियंका इस बार करवा चौथ के मौके पर किस तरह से सजती संवरती हैं।

प्रीति ज़िंटा

प्रीति ज़िंटा इन दिनों आईपीएल सीरिज़ की वजह से दुबई में हैं। हांलाकि प्रीति हर साल की तरह इस साल भी करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस मौके पर प्रीती खास तौर से सजती संवरती हैं। और पति जीन गुडइनफ के लिए सोलह श्रृंगार भी करती हैं। हांलाकि उन्हें इस बात का दुख होता है कि करवा चौथ के दिन चांद काफी देर से निकलता है और औरतों को लम्बे वक्त तक भूखे रहकर चांद का इंतज़ार करना पड़ता है।

श्रेया सरन

साउथ और बॉलीवुड फिल्मों की अभिनेत्री श्रेया सरन के पति एंड्रयू कोसचीव रशियन बिज़नेसमैन हैं। वह स्पेन में ही रहते हैं। श्रेया और एंड्रयू की शादी 12 मार्च 2018 को हुई थी। बीते दो साल से श्रेया एंड्रयू के लिए करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। हर साल वह करवा चौथ के मौके पर खास तौर से स्पेन जाती थीं। हांलाकि इस बार वह लम्बे वक्त से स्पेन में ही हैं। लॉकडाउन से पहले वह अपनी सेकेंड मेरिज एनिवर्सरी मनाने के लिए स्पेन गई थीं और तभी से एंड्रयू के साथ रही हैं। इस साल वह पूरी धूम-धाम के साथ करवा चौथ का व्रत रखने वाली हैं।

आश्का गोराडिया

आश्का गोराडिया के पति ब्रेंट गोबेल भी विदेशी हैं। आश्का और ब्रेंट ने क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी। आश्का की भी करवा चौथ के व्रत में गहरी आस्था है। टीवी की बोल्ड और बिंदास अभिनेत्री भी हर साल करवा चौथ का व्रत रखती हैं। और पति की लम्बी उम्र की कामना करती हैं।

X