जब एक यूजर ने Janhvi Kapoor से कहा-क्या हम ‘किस’ कर सकते हैं, मिला इंस्टैंट रिप्लाई
Bollywood Celeb Fashion

जब एक यूजर ने Janhvi Kapoor से कहा-क्या हम ‘किस’ कर सकते हैं, मिला इंस्टैंट रिप्लाई

Janhvi Kapoor Viral on Social Media-Filmynism

बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस कही जाने वाली जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) युवा दिलों की धड़कन बन चुकी हैं। जाह्नवी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैन्स के साथ अपने फोटोज और वीडियोज साझा करती हैं। हाल में कुछ ऐसा हुआ कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दरअसल, एक यूजर ने जाह्नवी से पूछा कि क्या हम किस कर सकते हैं। इसके जवाब में जाह्नवी ने सीधी-सीधी बात कह दी।

दरअसल, जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने इंस्टाग्राम पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स के सवालों के जवाब दिए। जाह्नवी कपूर के फैन्स ने कई अलग अलग तरह के सवाल अभिनेत्री से पूछे। ऐसे में एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- क्या हम किस कर सकते हैं? जाह्नवी कपूर ने इस सोशल मीडिया यूजर के सवाल को न तो अनदेखा किया और न ही कोई घुमाफिर कर जवाब दिया। उन्होंने सीधे तौर पर उसको मना करते हुए नहीं लिख दिया। जाह्नवी का यह अंदाज फैन्स को खूब भाया। लोग जाह्नवी की तारीफ कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CMcAO3eFvj1/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें कि जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने फिल्म धड़क (Dhadak) के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। ईशान खट्टर के साथ जाह्नवी कपूर की जोड़ी फैन्स को अच्छी लगी। इसके बाद जाह्नवी कपूर एक ओटीटी सीरीज में भी नजर आईं और उसके बाद वो फिल्म गुंजन सक्सेना: द कार्गिल गर्ल (Gunjan Saxena : The Kargil Girl) में अपना दम दिखाती दिखीं। गुंजन सक्सेना में जाह्नवी कपूर के किरदार को बहुत पसंद किया गया था। महिला पायलट के तौर पर जाह्नवी ने शानदार काम किया है। हाल ही में जाह्नवी कपूर की फिल्म रूही (Roohi) रिलीज हुई है। फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ राजकुमार राव और वरुण शर्मा अहम किरदारों में हैं। वहीं, जल्दी ही जाह्नवी कपूर फिल्म गुड लक जैरी (Good Luck Jerry) में नजर आएंगी।

https://www.instagram.com/p/CMUD4sMlp1E/?utm_source=ig_web_copy_link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X