आखिर रिया चक्रवर्ती ने इन दोनों महिलाओं से क्यों जोड़ा सुशांत का नाम?
Bollywood

आखिर रिया चक्रवर्ती ने इन दोनों महिलाओं से क्यों जोड़ा सुशांत का नाम?

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ के दौरान फिल्म की एक्ट्रेस संजना सांघी को लेकर उनका नाम मीटू में फंसा था। सुशांत इन आरोपों के कारण परेशान रहने लगे थे। इन आरोपों पर संजना ने सुशांत की मौत के बाद सफाई दी कि यह सब बकवास है। अब रिया ने सुशांत की एक्स मैनेजर रोहिणी अय्यर का नाम केस में उछाल है।

रिया ने इंटरव्यू में बताया कि सुशांत ने उनकी मुलाकात एक रोहिणी अय्यर नाम की लड़की से करवाई थी। रिया ने कहा ‘जब मैं और सुशांत रिलेशन में आए तो रोहिणी खुश नहीं थी, रोहिणी सुशांत को अजीब-अजीब मैसेज करती थी।’ रिया ने साफ कहा कि संजना सांघी और रोहिणी अय्यर की वजह से सुशांत बहुत परेशान रहने लगे थे।

कौन हैं रोहिणी अय्यर

सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रोहिणी अय्यर कुछ समय तक ही रही थीं। वो सुशांत का पीआर विभाग भी संभालती थीं। सुशांत और रोहिणी के बीच काफी गहरी दोस्ती थी। रोहिणी ने अपना करियर बतौर फिल्म पत्रकार शुरू किया था। इसके बाद रेनड्रोप मीडिया कंपनी की स्थापना की। बॉलीवुड में रोहिणी अय्यर एक बड़ा नाम हैं। कई बड़े कलाकारों से उनकी दोस्ती है।

कौन हैं संजना सांघी


सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा की को-एक्ट्रेस संजना सांघी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार फिल्म रॉकस्टार से की थी। इसके बाद वो फुकरे रिटर्नस और हिंदी मीडियम जैसी फिल्मों में नजर आई। दिल बेचारा में वो सुशांत के अपोजिट मुख्य भूमिका में थीं। संजना ने इसके अलावा कई विज्ञापनों में भी काम किया है।

इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने अभिनेत्री संजना संघी और एक्स मैनेजर रोहिणी अय्यर पर बड़े आरोप लगाए हैं। इससे पहले सुशांत के एक और दोस्त ने संजना पर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि मीटू के आरोपों पर संजना ने काफी देर से चुप्पी तोड़ी और इस वजह से सुशांत को काफी कुछ सहन पड़ा। इधर, सीबीआई पिछले एक हफ्ते से केस की जांच करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X