अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई में क्यों पड़ी खटाई…?
Bollywood

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई में क्यों पड़ी खटाई…?

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय एक सफल वैवाहिक जीवन जी रहे हैं और दोनों की एक प्यारी-सी बेटी आराध्या भी है। लेकिन ऐश्वर्या से विवाह के पहले अभिषेक बच्चन की जिंदगी में करिश्मा कपूर आई थी। सगाई भी हो गई थी, लेकिन बाद में बच्चन और कपूर परिवार ने इस सगाई को तोड़ दिया। क्यों? आइए आपको बताते हैं।

अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता की शादी में अभिषेक और करिश्मा अच्छे दोस्त बन गए। दोनों बॉलीवुड के बड़े खानदान से हैं। कपूर परिवार में तो ढेर सारे स्टार्स हैं तो अभिषेक के पिता अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का महानायक कहा जाता है।

अभिषेक और करिश्मा का रोमांस सुर्खियों में आ गया। कई बार अभिषेक से मिलने करिश्मा के साथ उनकी छोटी बहन करीना कपूर भी आ जाती थीं और अभिषेक को ‘जीजू’ कह कर भी पुकारती थीं। अभिषेक-करिश्मा की सगाई कर दी। करिश्मा उस समय अभिषेक बच्चन से भी बड़ी स्टार थीं और उनकी फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही थीं। दूसरी ओर अभिषेक अपने करियर में लड़खड़ा रहे थे।

बताया जाता है कि एक दिन बातों-बातों में करिश्मा की मां बबीता कपूर ने अभिषेक की कमाई या आर्थिक हालात के बारे में पूछ लिया। उन्हें लगा कि वे इस बात को जानने का हक रखती हैं कि उनका होने वाला दामाद कितना कमाता है। यह बात बच्चन परिवार को बुरी लगी। इसको लेकर दोनों परिवारों में मतभेद हुए। कहा जाता है कि इसी को लेकर सगाई तोड़ दी गई।

करिश्मा कपूर ने इसके बाद संजय कपूर से शादी की और उनका अनुभव बहुत ही खराब रहा। संजय और उनकी मां पर करिश्मा ने कई गंभीर आरोप लगाए। संजय ने भी पलट कर जवाब दिए। आखिरकार दोनों में तलाक हो गया। करिश्मा अपने दोनों बच्चों के साथ रहती हैं। दूसरी ओर अभिषेक के जीवन में ऐश्वर्या राय आ गईं और दोनों ने विवाह रचा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X