यशी फिल्म्स प्रस्तुत व जवाबा एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। फिल्म का फर्स्ट लुक बेहतरीन बना है। ए पिक्टोरियल फिल्म प्रोडक्शन की इस फिल्म में सुपर स्टार खेसारीलाल यादव मधु शर्मा और ब्रिटिश एक्ट्रेस ग्रेस रोडेज के साथ नजर आने वाले हैं। अबकी बार खेसारी भारतीय खूबसूरती के साथ ब्रिटिश ब्यूटी संग धमाल मचाने वाले हैं।
फिल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ के निर्माता अभय सिन्हा, शिवांशु पांडेय और समीर आफताब हैं, जबकि फिल्म के संगीतकार, लेखक और निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं। फिल्म के फस्र्ट लुक के बारे में अभय सिन्हा ने बताया कि यह पारिवारिक मूल्यों और भोजपुरी के संस्कारों के साथ सात समंदर पार दुनिया के सबसे पुराने शहर लंदन में बनी है। फिल्म जरूर यूके में बनी, लेकिन कहानी अपनी माटी की है। जल्द ही हम इसका ट्रेलर और रिलीज डेट भी जारी करेंगे। उम्मीद करते हैं कि यह साल की सबसे बड़ी फिल्म होगी।
‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ के प्रोड्यूसर विपुल शर्मा हैं। लिरिक्स आशुतोष तिवारी, अजित हलचल, रजनीश मिश्रा का है। कोरियोग्राफर संजय कोर्वे, संजीव शर्मा और रिकी गुप्ता का है।
रजनीश मिश्रा ने फिल्मीनिज्म से बातचीत में कहा कि फिल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ मेरी कहानी है, जो भोजपुर से लंदन तक सबको साथ लेकर चलने वाली है। हमने हमेशा एक ऐसी फिल्म का निर्माण किया है, जिसका क्लास भी हो और मास को भी पसंद आये। हम एक ही जगह रुके नहीं रह सकते और प्रयोगात्मक नैरेटिव सेट करना मुझे अच्छा लगता है, जिसे दर्शकों ने पसंद भी किया। यह फिल्म भी उसी कड़ी का हिस्सा है। संगीत से संवाद तक सब कुछ देशी और सुग्राह्य है। दर्शकों को फिल्म में बहुत मजा आने वाला है।