‘मजनूं’ बने चिंटू अपनी ‘लैला’ अक्षरा सिंह को कहेंगे ILU
Bhojpuri What's Hot

‘मजनूं’ बने चिंटू अपनी ‘लैला’ अक्षरा सिंह को कहेंगे ILU

Laila Majnu

भोजपुरी फिल्म मेकर राजकुमार आर पांडेय की होम प्रोडक्शन साईदीप फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म लैला मजनू बिहार झारखण्ड के सिनेमाघरों में शुक्रवार यानी सात फरवरी को रिलीज होगी। निर्माता राजकुमार आर पाण्डेय ने बातचीत में कहा कि लैला मजनूं को रिलीज करने की प्लानिंग कई महीनों से चल रही थी, जिसकी तैयारी अब लगभग लगभग पूरी कर ली गई। यह फिल्म सात फरवरी को सम्पूर्ण बिहार झारखंड के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज किया जायेगा। उन्होंने बताया कि एक सच्ची प्रेम कहनी पर केंद्रित फिल्म के निर्देशक व कथाकर महमूद आलम है, जबकि संगीत से सजाया है राजकुमार आर पाण्डेय, प्रमोद गुप्ता गीत लिखे हैं, राजकुमार आर पाण्डेय,श्याम देहाती,नौसाद खान,आशुतोष,पटकथा एस.के चैहान,संवाद संदीप के कुशवाहा,छायांकन नागेन्द्र कुमार,संकलन गुर्जनत सिंह व विकाश सिंह,एक्शन, श्री श्रेष्ठा,नृत्य कानू मुखर्जी,कला नाजिर शेख व प्रचारक सोनू निगम हैं।

बताते चलें कि प्रदीप पाण्डेय चिंटू के साथ फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह की जोड़ी बनाई गई है, अदाकारों की हिट कैमेस्ट्री को दर्शक बार बार देखना पसंद कर सकते हैं। लव ट्रेंगल पर बनी फिल्म के चिंटू-अक्षरा के अलावा, सोनालिका प्रसाद, मनोज टाईगर, ब्रजेश त्रिपाठी, टीनू वर्मा व अन्य की प्रमुख भूमिकाएं हैं। बरहाल निर्देशक लैला मजनूं फुली फैमिलियर फिल्म है, जिसे हर वर्ग के दर्शक देख सकते हैं, सबसे अहम बात यह है कि फिल्म में संगीतप्रेमियो के लिए एक से बढ़कर एक गाने भी फिल्माये गये जो बेहद ही कर्णप्रिय है। उल्लेखनीय यह है कि प्रदीप पाण्डेय चिंटू कहते है कि यह फिल्म मेरे दिल के करीब है।नो डाउट दर्शको को फिल्म बहुत पसंद आयेगी।

Laila Majnu

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X