अनीता हसनंदानी ने बेटे को दिया जन्म, एकता कपूर ने ‘खुशी’ से कराया रूबरू
Television Telly News

अनीता हसनंदानी ने बेटे को दिया जन्म, एकता कपूर ने ‘खुशी’ से कराया रूबरू

Anita-Hassanandani & Rohit Reddy Blessed with Baby Boy-Filmynism

टीवी अभिनेत्री अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने बेटे को जन्म दिया है। अनीता ने जबसे अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस संग शेयर की थी, तबसे हर कोई बेचैन था कि उनके घर बेटा आता है या बेटी। अब बेटा आने के बाद उन्हें बधाई देने वालों की झड़ी लग गई है। ‘कभी सौतन कभी सहेली’ (Kabhii Sautan Kabhii Sahelii) और ‘ये है मोहब्बतें’ (Yeh Hai Mohabbatein) फेम अनीता हसनंदानी ने कुछ दिन पहले ही बेबी बंप वाली फोटो शेयर की थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।

अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) के पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) ने मैटरनिटी फोटोशूट (Maternity Photoshoot) की एक तस्वीर को शेयर करते हुए फैंस संग ये खुशखबरी शेयर की है। तस्वीर में रोहित रेड्डी अपनी पत्नी अनीता हसनंदानी के गालों को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर के ऊपर ही उन्होंने जानकारी दी है कि अनीता ने बेटे को जन्म दिया है।

रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘ओह बॉय…।’ रोहित रेड्डी के इस पोस्ट के शेयर होने कुछ ही मिनट में कपल को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) और अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) बेस्टफ्रेंड हैं और आज पूरा दिन एकता उनके साथ ही थी। वहीं, एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अनीता की डिलीवरी के बाद का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनीता और रोहित का पूरा परिवार नजर आ रहा है। अब सबकी नजरें करीना कपूर खान पर है। करीना भी इसी महीने मां बनने वाली हैं। देखना है सैफ अली खान व करीना कपूर के घर कब नन्हा मेहमान दस्तक देता है।

https://www.instagram.com/p/CLE9PoIh_PV/?utm_source=ig_web_copy_link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *