अर्शी खान (Arshi Khan) के बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) का सफर खत्म हो गया है। बिग बॉस 14 के आने वाले एपिसोड में खुद सलमान खान (Salman Khan) अर्शी खान को बाहर का रास्ता दिखाने वाले हैं। कम वोट्स मिलने की वजह से अर्शी खान बिग बॉस के घर से आउट हो जाएंगी। उनके शो के बाहर आने की खबर के बाद से ही अर्शी के फैंस को गहरा धक्का लगा है। अर्शी के फैंस अपना गुस्सा लगातार बयां कर रहे हैं।
बता दें कि लाखों फैंस अर्शी खान (Arshi Khan) के जाने से बहुत निराश हो गए हैं। किसी को भी इस बात का यकीन नहीं हो रहा है कि इस वीकेंड के वार के बाद अर्शी खान बिग बॉस 14 के घर में नहीं नजर आएंगी। ऐसे में फैंस बिग बॉस 14 के मेकर्स की लताड़ लगा रहे हैं। फैंस का मानना है कि मेकर्स ने जानबूझकर अर्शी खान (Actress Arshi Khan) को शो से बाहर का रास्ता दिखाया है। फैंस अर्शी खान को बहुत पसंद कर रहे हैं। इस खबर के बाद से ही टीवी के दर्शकों को यह कतई पसंद नहीं है।
बिग बॉस ने विकास गुप्ता, कविता कौशिक, निक्की तम्बोली और राहुल वैद्य जैसे सितारों को भी एक मौका दिया है। इसलिए फैंस का कहना है कि अर्शी को भी एक मौका मिलना चाहिए।
फैंस चाहते हैं कि अर्शी खान (Arshi Khan) को बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के घर में एक और मौका मिलना चाहिए। बिग बॉस ने विकास गुप्ता, कविता कौशिक, निक्की तम्बोली और राहुल वैद्य जैसे सितारों को भी एक मौका दिया है। फैंस लगातार अर्शी खान के बारे में ही बात कर रहे हैं। यही वजह है जो बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर ब्रिंग बैक अर्शी खान ट्रेंड कर रहा है। बता दें कि सोशल मीडिया पर कई फैंस ने यह आरोप लगाया है कि शो मेकर्स ने अर्शी खान के साथ गलत किया है। अर्शी खान बिग बाॅस में काफी चर्चित रही हैं, जो लोगों को बहुत पसंद है।


 
																		 
																		 
																		 
																		